सीरियल अनुपमा (Anupama) में जल्द ही नया मोड़ आने वाला है. जहां वनराज (Sudhanshu Pandey), मालविका को अपने जाल में फंसाएगा तो वहीं अनुपमा (Rupali Ganguly) और अनुज (Gaurav Khanna) अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे. इसी बीच सीरियल के नए प्रोमों में अनुपमा दुल्हन (Anupama Anuj Wedding) बने नजर आ रही हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
वनराज पर बरसी अनुपमा
View this post on Instagram
अब तक आपने देखा कि अनुपमा, वनराज के पास जाकर उसे खरी खोटी सुनाती है, जिसके चलते वनराज का पारा बढ़ जाता है. वहीं समर, पाखी, किंजल और बापूजी, अनुपमा के 45वें जन्मदिन की खास तैयारी करते हुए नजर आते हैं. हालांकि बा इस बात से नाखुश नजर आती हैं.
ये भी पढ़ें- आदित्य के लिए आर्यन से शादी करेगी Imlie, सामने आया New Promo
दुल्हन बनीं अनुपमा!
View this post on Instagram
अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा के इजहार से खुश अनुज अपनी शादी का सपना देखेगा. साथ ही वह अपने हाथ में हीरे की अंगूठी लेकर ख्याल करेगा कि सामने लगी टीवी स्क्रीन पर अनुपमा दुल्हन बनकर हाथ में जयमाला डालने को तैयार है. हालांकि यह सिर्फ अनुज का सपना साबित होगा.
View this post on Instagram
