हमेशा सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत  (Rakhi Sawant) पिछले दिनों अपने तलाक को लेकर काफी चर्चा में रही हैं. वहीं एक बार फिर उनकी शादी यानी एक्स हसबैंड से हुई ल़ड़ाई फैंस के सामने आ गई है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

लड़ाई में आमने-सामने आए रितेश-राखी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ritesh Singh (@ritesh.rakhisawant)

दरअसल, रितेश ने राखी सावंत की एक फोटो के साथ एक यू-ट्यूब का लिंक शेयर किया है, जिसमें राखी सावंत अपने एक्स हसबैंड को 'बुड़बक' कहती नजर आ रही हैं. वहीं इसी के चलते वीडियो को शेयर करते हुए रितेश सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'राखी जी एक सिंपल सजेशन है. प्लीज आप विश करो कि किसी गेम शो में आप मेरे सामने न आओ. वरना आपकी ऐसी बैंड बजेगी की आप दोबारा किसी शो में नहीं जाओगी. आपको बिग बॉस 15 का एक वाइल्ड कार्ड का क्या हाल किया था याद होगा. सो जस्ट चिल.' हालांकि राखी सावंत ने भी करारा जवाब देते हुए रितेश को उनकी फोटो और ड्रामा बंद करने की सलाह दी है. वहीं फैंस के इस पोस्ट पर मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut के शो में Nisha Rawal का खुलासा, पति Karan Mehra के बारे में कही ये बात

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...