सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है, जिसका कारण हाल ही में अनुज संग अनुपमा का शादी का ऐलान करना है. जहां बा और वनराज समेत पूरा शाह परिवार अनुपमा के खिलाफ खड़ा हो गया है तो वहीं इस बार अनुपमा अपनी खुशी के लिए लड़ती नजर आ रही है. हालांकि इसके कारण स्टार फैमिली दो हिस्से में बंटा हुआ नजर आ रहा है, जिसका सबूत शो का नया प्रोमो है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

दादी की शादी का नया प्रोमो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

अब तक आपने देखा कि अनुपमा, अभिमन्यू और अक्षरा के फंक्शन के बाद वापस शाह हाउस लौट आई है. जहां बा, वनराज और राखी उसे #dadikishaadi का ताना मारते हुए नजर आते हैं. हालांकि इस बार अनुपमा ने अपनी खुशी चुनने का फैसला किया है. इसी बीच सीरियल का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें स्टार प्लस के एक्ट्रसेस अनुपमा और बा में चुनाव करती नजर आ रही है. दरअसल, प्रोमो में जहां गुम हैं किसी के प्यार में की भवानी और ये रिश्ता क्या कहलाता है की दादी, अनुपमा के दादी की उम्र में शादी के फैसले के खिलाफ बा का सपोर्ट कर रही हैं तो वहीं इमली और सई अनुपमा के साथ खड़ी नजर आ रही हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...