सीरियल इमली (Imlie) में इन दिनों शादी का ट्रैक चलता हुआ नजर आ रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं आर्यन और इमली के रोमांटिक ट्रैक को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं. हालांकि आर्यन ने इमली को शादी का फैसला लेने के लिए कहा है. इसी बीच शो का अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें इमली, आर्यन संग सांतवा फेरा लेती हुई नजर आने वाली है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
आर्यन से शादी करेगी इमली
View this post on Instagram
अब तक आपने देखा कि आर्यन एक बार फिर इमली को बचाता हुआ नजर आता है, जिसके बाद वह शादी की रस्में निभाते हुए 6 फेरे लेता है. लेकिन आखिरी फेरे में वह इमली से फैसला लेने के लिए कहता है कि वह शादी का 7वां फेरा लेना चाहती है कि नहीं. इसी के चलते इमली मंडप से चली जाती है. वहीं अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि इमली के जाते ही नीला, नर्मदा को आर्यन के लिए गुड़िया को चुनने के लिए कहेगी क्योंकि इमली ने उसे छोड़ दिया है. हालांकि इस बार इमली वापस लौटेगी और आर्यन संग शादी की रस्मों को पूरा करती हुई नजर आएगी.
