सीरियल अनुपमा (Anupama) जहां टीवी पर सबसे हिट सीरियल्स में से एक हैं तो वहीं जल्द ही ओटीटी की दुनिया में उसका प्रीक्वल अनुपमा नमस्ते अमेरिका (Anupama Namaste America) धूम मचाने वाला है. इसी बीच अनुपमा यानी रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) Shinchan बनी नजर आ रही हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
अनुपमा बनीं शिनचैन
View this post on Instagram
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) इन दिनों सीरियल के प्रीक्वल की शूटिंग में बिजी चल रही हैं. हालांकि इस दौरान भी वह अपने फैंस के लिए अपडेट शेयर करना नहीं भूल रही हैं. एक्ट्रेस ने सोशलमीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह शिनचैन के डायलॉग को रीक्रिएट करती नजर आ रही हैं. दरअसल, वीडियो में अनुपमा यानी रूपाली गांगुली के साथ वनराज की बहन के रोल में नजर आ रही एकता सरैया Shinchan बनीं नजर आ रही हैं.
पाखी भी बन चुकी हैं शिनचैन
View this post on Instagram
रुपाली गांगुली ही नहीं इससे पहले गुम हैं किसी के प्यार में की पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा भी शिनचैन की एक्टिंग कर चुकी हैं, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं सोशलमीडिया पर एक्ट्रेस की वीडियो भी काफी वायरल हुई थी.
