टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर बने रहने वाला सीरियल ‘अनुपमा (Anupama)’ के फैंस इन दिनों मेकर्स से परेशान हो गए हैं, जिसके चलते वह ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं. दरअसल, फैंस शो के ट्रैक से तंग आकर सोशलमीडिया पर #STOPRUININGANUPAMA ट्रैंड कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
वनराज और मेकर्स की लगाई क्लास
This is what is trending on MaAn Day 😔 this is so depressing.
STOP RUINING ANUPAMA#Anupamaa pic.twitter.com/shjNoXeHP8
— 𝕊𝕂🪷 (@Feminist_Radha) May 9, 2022
सीरियल अनुपमा में इन दिनों मेहंदी सेलिब्रेशन (Anupama Mehendi) देखने को मिल रहा है, जिसमें अनुपमा (Rupali Ganguly) और अनुज समेत पूरा परिवार मस्ती करता नजर आ रहा है. हालांकि वनराज, बा और राखी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि दोनों के शादी के फंक्शन को कैसे बर्बाद करें. वहीं फैंस को ये हरकतें देखकर मेकर्स पर गुस्सा आ रहा है और वह अनुपमा की शादी को बिना किसी रुकावट के होने की बात करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, फैंस का कहना है कि वनराज भी दूसरी शादी कर चुका है, जिसमें इतना ड्रामा नहीं हुआ था. वहीं दूसरे फैंस का कहना है कि मेकर्स को अनुपमा की शादी में कोई दिलचस्पी नही हैं. इसी के चलते सोशलमीडिया पर मेकर्स को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है. इसके अलावा ट्रोलर्स अनुपमा की मेहंदी का भी मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं.
