बौलीवुड हो या टीवी हसीनाएं, हर किसी को मोटे होने के चलते बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ता है. हालांकि एक्ट्रेसेस ट्रोलर्स को करारा जवाब भी देती नजर आती हैं. इसी बीच पौपुलर टीवी सीरियल 'बढ़ो बहू' की एक्ट्रेस रिताशा राठौड़ (Rytasha Rathore) ने भी ट्रोलर्स को अपने ट्रांसफौर्मेशन से चौंका दिया है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
रोल को लेकर चर्चा में रहीं थीं रिताशा
View this post on Instagram
सीरियल में एक्टर प्रिंस नरूला के अपोजिट नजर आने वाली एक्ट्रेस रिताशा, सीरियल में अपने मोटापे के कारण चर्चा में रही थीं. जहां फैंस को उनका ये अंदाज पसंद आया था तो वहीं कई बार बॉडी शेमिंग का भी सामना करना पड़ा था. हालांकि वह सोशलमीडिया के जरिए कई बार ट्रोलर्स को करारा जवाब देती नजर आ चुकी हैं.
View this post on Instagram
ट्रांसफौर्मेशन देख चौंके फैंस
View this post on Instagram
फिल्म 'दम लगा के हईशा' में भूमि पेडनेकर के जैसे लुक में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस रिताशा ने अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह अपना फैट टू फिट वाला ट्रांसफॉर्मेशन फ्लौंट करती नजर आ रही हैं. फोटोज की बात करें तो जहां एक्ट्रेस का कौंफिडेंस काफी ज्यादा नजर आ रहा है तो वहीं वह फैंस को शुक्रिया अदा करती हुई भी दिख रही हैं.
