बीते दिनों टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल (Chhavi Mittal) ने अपने ब्रैस्ट कैंसर से जूझने की बात फैंस के साथ शेयर की थी और इससे जुड़ा अपने दर्द को फैंस के साथ बयां किया. वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी हाल ही में हुई ब्रैस्ट कैंसर की सर्जरी (Chhavi Mittal Breast Surgery) का निशान फैंस के साथ शेयर किया है, जिस पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
सर्जरी का निशान किया शेयर
View this post on Instagram
41 साल की उम्र में ब्रैस्ट कैंसर का दर्द झेल रहीं छवि मित्तल ने हाल ही में अपने औफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह अपनी सर्जरी के बाद के निशान की फोटो के साथ अपनी आपबीती फैंस के साथ बयां कर रही हैं. एक्ट्रेस ने मैंने जो सहा है वह कल्पना से परे है. आज मैं जिम गई. जहां मैं अपना दाहिने हाथ का इस्तेमाल नहीं कर पा रही थी और ना ही तमाम कोशिशों के बावजूद वजन उठा पा रही थी. मैं पहले स्क्वैट्स, लंग्स, बल्गेरियाई स्प्लिट स्क्वैट्स, सिंगल लेग स्क्वैट्स और सूमो स्क्वैट्स करती थी. हालांकि ये मेरे पास शिकायत करने का कोई कारण नहीं है. लेकिन मैं तो अपनी बगल के सर्जरी निशान का भी कुछ नहीं कर सकती हूं. मेरी डॉक्टर मुझ पर गर्व करती हैं और मैं खुद भी.
