कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस के ओटीटी सीजन की विनर रह चुकीं एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है. जहां उनके रोमांटिक फोटोज को फैंस देखना पसंद करते थे तो वहीं ब्रेकअप के चलते फैंस चौंक गए थे. हालांकि दोनों ने बॉयफ्रेंड वरुण सूद (Varun Sood) के साथ ब्रेकअप की वजह अभी तक सामने नही आई हैं. हालांकि हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने ब्रेकअप से जुडी बातें शेयर की है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
ब्रेकअप को लेकर कही ये बात
View this post on Instagram
सोशलमीडिया के जरिए बॉयफ्रेंड वरुण सूद (Varun Sood) के साथ ब्रेकअप का ऐलान करने वाली एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि ' वरुण सूद के साथ मुझे अपना फ्यूचर नहीं दिख रहा था और जब चीजें ज्यादा खराब होने लगी तो मैंने और वरुण सूद ने अलग होने का फैसला किया. मैं अपने रिश्ते को एक अच्छे नोट पर खत्म करना चाहती थी इसीलिए ब्रेकअप करने का फैसला भी मेरा था. मैंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी फैंस को दी. लेकिन उन्होंने मुझे ट्रोल करना शुरु कर दिया. दरअसल, मेरे लिए इनर पीस बहुत ज्यादा जरूरी है. इसीलिए जो ठीक लगा मैंने वही किया.
