सीरियल अनुपमा (Anupama Serial) को हाल ही में दो साल पूरे हो गए हैं. वहीं इस सफर में वह टीआरपी चार्ट्स में पहले नंबर पर आ चुका है, जिसके चलते आम आदमी से लेकर बौलीवुड सितारे भी सीरियल के फैन हो चुके हैं. इसी बीच मेकर्स सीरियल की कहानी को और भी दिलचस्प बनाने के लिए नया ट्विस्ट लाने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे (Anupama Serial Written Update) ...
अनु के कारण लेट होगी अनुपमा
View this post on Instagram
अब तक आपने देखा कि अनुपमा (Anupama), किंजल के पास जाने के लिए छोटी अनु के साथ निकलती है. जहां अनु का एक्सीडेंट होते-होते रह जाता है और अनुपमा अस्पताल नहीं पहुंच पाती. वहीं समर और किंजल वापस घर आ जाते हैं और घर जाकर अनुपमा के ना पहुंचने की वजह बताते हैं.
पाखी को भड़काएगा अधिक
View this post on Instagram
अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा के अस्पताल ना पहुंचने पर वनराज और बा उसे खरी खोटी सुनाएंगे. हालांकि अपनी मां के लिए छोटी अनु पूरी बात बताएगी, जिसके कारण सभी की गलतफहमी दूर हो जाएगी. दूसरी तरफ, पाखी को भड़काने के लिए अधिक उसे सामान गिफ्ट करता है और कहता है कि बरखा भी उसे पसंद करती है. पाखी को अपनी बातों में बहकाने की कोशिश करता नजर आएगा.
