सीरियल अनुपमा (Anupama) की कहानी से इन दिनों फैंस परेशान दिख रहे हैं. जहां शो में इन दिनों पाखी की बद्तमीजी बढ़ रही हैं तो वहीं अनुज का शो में कम दिखना फैंस को परेशान कर रहा है. वहीं हाल ही में मेकर्स के प्रोमो ने फैंस की नींद और चैन चुरा लिया है, जिसके बाद अब शो का नया प्रोमो (Anupama New Promo) सामने आ गया है, जिसे देखकर फैंस को यकीन हो गया है कि शो से अनुज की छुट्टी होने वाली है. आइए आपको दिखाते हैं नया प्रोमो...
प्रोमो में देख चौंके फैंस
View this post on Instagram
हाल ही में जहां शो के अपकमिंग ट्रैक में पाखी और अधिक की दोस्ती गहरी होती दिख रही है तो वहीं नए प्रोमो में अनुपमा से उसका परिवार और अनुज दूर होता दिख रहा है. दरअसल, शो का अपकमिंग प्रोमो सामने आया है, जिसमें अनुपमा सोचती दिख रही है कि वह अपने किसी भी बच्चों को खुद से अलग नहीं होने देगी . लेकिन वह एक-एक रिश्ते को खोती हुई दिख रही है. इसी के साथ अनुज का साथ पाने के बावजूद वह उससे दूर होता दिख रहा है. जहां प्रोमो देखकर दर्शक हैरान हैं तो वहीं #Maan फैंस कयास लगा रहे हैं कि अपकमिंग एपिसोड में अनुज की मौत होने वाली है, जिसके चलते वह परेशान हैं और मेकर्स से ट्रैक चेंज करने की बात कर रहे हैं.
