टीवी के फेमस एक्टर, मॉडल और बिग बॉस 13 के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला का आज 42वां जयंती है. उनकी जयंती पर फैंस से लेकर सितारे उन्हे खूब याद कर रहे है. जी हां, बेशक सिद्धार्थ शुक्ला हमारे बीच नहीं रहे है लेकिन, उनके फैंस उन्हे खूब याद करते है. ऐसे मौके पर उन्हे याद करते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया गया है जो की शहनाज गिल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा किया है.
आपको बता दें,कि आज 12 दिसंबर क सिद्धार्थ शुक्ला का जन्मदिन है ऐसे मौके पर शहनाज गिल ने उनसे जुडी एक तस्वीर शेयर की है और लिखा है कि मैं आपको दोबारा देखूंगी. सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ी शहनाज गिल की यह पोस्ट न केवल सुर्खियों में आ गई है, बल्कि कश्मीरा शाह, स्मृति खन्ना और पुल्कित सम्राट जैसे कई सितारे इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.
View this post on Instagram
पोस्ट पर कई यूजर्स ने भी कमेंट किया है एक यूजर ने शहनाज गिल की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, कि "शहनाज ने सिद्धार्थ की पुण्यतिथी नहीं मनाई, लेकिन वह उनका जन्मदिन मना रही हैं क्योंकि वह उनके अंदर जिंदा हैं." वहीं दूसरे यूजर ने भावुक होकर लिखा, "अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रही हूं कि आप हमारे साथ नहीं हो." वही, कई यूजर्स ने 'हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ' लिखकर भी सिद्धार्थ की जयंती मनाई है.
