स्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों कई ट्विस्ट और टर्न्स से गुजर रहा है. नील भट्ट और आयशा सिंह के शो 'गुम है किसी के प्यार में' की पूरी कहानी इन दिनों विनायक के इर्द-गिर्द घूम रही है. लोग यह देखने के लिए बेताब हैं कि आगे चलकर विनायक सई को अपनी मां मानता भी है या फिर केवल पत्रलेखा के साथ रही रहता है. बीते दिन भी 'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया गया था कि पत्रलेखा खुद को विनायक की यशोदा मैय्या बताती है. वहीं दूसरी ओर सई विनायक को घर लाने की तैयारी करती है. लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं.

 

सई को चोर साबित करेगी पत्रलेखा

'गुम है किसी के प्यार में' में जल्द ही दिखाया जाएगा कि पत्रलेखा वॉशरूम जाती है, लेकिन तभी कोई उसके पीछे से आकर उसके बैग में लेटर रख देता है. पत्रलेखा बाहर आकर देखती है तो उसे बैग अपनी जगह पर नहीं मिलता है. वह बाहर आती है तो बैग सई के हाथ में देखती है और बौखला जाती है. सई उसे बताती है कि बैग उसे जमीन पर पड़ा मिला, इसलिए उसने उठाकर देखना चाहा. लेकिन पत्रलेखा उसपर चोरी का इल्जाम लगा देती है और कहती है कि झूठ बोलने की भी हद होती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...