बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने बीती 23 जनवरी को शादी की थी. इसके बाद ये एक कपल अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज फैंस के लिए शेयर कर रहा है. इसी बीच अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के बाद पब्लिक प्लेस पर में साथ में नजर आए हैं. इन दोनों को देखते ही पैपराजी एक्टिव हो गए और दोनों को अपने कैमरे में कैद करने लगे. अथिया शेट्टी और केएल राहुल की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by rahul athiya🧿 (@rahiyaforever)

शादी के बाद डिनर पर जाते केएल राहुल- अथिया शेट्टी

केएल राहुल और आथिया शेट्टी की डिनर डेट के वीडियोज और फोटोज को कई पैपराजी ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आथिया नीले और भूरे रंग की प्रिंटिड शर्ट और ब्लू डेनिम पहने हुए हैं. वहीं, केएल राहुल ब्लू डेनिम और सफेद रंग की सिंपल टी शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि अथिया फोटोग्राफर्स से पीछे हटने के लिए कह रही हैं. इसके बाद वह राहुल के साथ चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान के साथ पोज देने के लिए रुकती हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...