रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' शुरुआत से ही लोगों के दिलों पर तो राज कर ही रहा है, साथ ही टीआरपी लिस्ट में भी नंबर वन पर छाया हुआ है. 'अनुपमा' में इन दिनों पूरी कहानी माया, छोटी और पारितोष के इर्द-गिर्द घूम रही है, जिसमें अनुपमा और अनुज की जिंदगी भी उलझकर रह गई है. वहीं 'अनुपमा' के ही कुछ किरदार ऐसे भी हैं जो बिल्कुल किनारे कर दिये गये हैं. बता दें कि मेकर्स द्वारा किरदारों की अनदेखी करने पर कई सितारों ने शो को अलविदा भी कह दिया था. इस लिस्ट में पारस कलनावत से लेकर अल्मा हुसैन तक का नाम शामिल है. वहीं अब खबर आ रही है कि तसनीम शेख ने भी किरदार में बदलाव न होने पर दूसरे प्रोजेक्ट तलाशना शुरू कर दिया है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreya 🕊️ (@starsxempire_)

1-पारस कलनावत (Paras Kalnawat)

पारस कलनावत ने 'अनुपमा' में समर का किरदार निभाया था. उनके किरदार में ज्यादा बदलाव नहीं हो रहा था, जिससे उन्होंने 'झलक दिखला जा 10' में हाथ आजमाने का फैसला किया था. हालांकि कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने के लिए मेकर्स ने ही पारस का पत्ता काट दिया था

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PARAS BHUSHAN KALNAWAT (@paras_kalnawat)

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...