हालिया प्रदर्शित संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘‘एनीमल’’में बौबी देओल का छोटा सा किरदार है.इसके एक दृश्य में बौबी देओल सिर पर शराब का गिलास रख कर नृत्य करते हुए नजर आ रहे हैं.जब हर तरफ से बौबी को तारीफ मिलने लगी,तो बौबी देओल इस कदर हवा में उड़ने लगे कि वह अनाप शनाप बकने लगे हैं.लोगो के संग उनका व्यवहार भी बहुत गलत हो गया है.अपने अहम में चूर बौबी देओल ने दावा किया है कि फिल्म ‘एनीमल’ में सिर पर शराब का गिलास रखकर डांस करने का उनका जो दृश्य है, वह पूरी तरह से मौलिक और उनके दिमाग की उपज है.बौबी देओल का दावा है कि उन्होने ही निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को इस डांस के दृश्य को इस तरह फिल्माने के लिए सलाह दी थी.

अपने अहम में डूबे बड़बोले बौबी देओल ने जाने अनजाने इस बात को कबूल कर लिया कि वह दूसरी फिल्मों के दृश्यों की चोरी करने में माहिर हैं.जी हाॅ! पूरी दुनिया जानती है कि 29 जनवरी 1993 को मेहुल कुमार निर्देशित फिल्म ‘‘तिरंगा’’ प्रदर्शित हुई थी.इस फिल्म में नाना पाटेकर व स्व.राज कुमार शराब पीते हुए डांस करते हैं.इस नृत्य में नाना पाटेकर अपने सिर पर शराब का गिलास रखकर डांस करते हैं.यही वजह है कि बौबी देओल के ही एक प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘तिरंगा’’ के इस डांस वाले दृश्य को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बौबी देओल से सवाल पूछ लिया कि वह सिर्फ चोरी करने में ही क्यों यकीन करते हैं?

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...