हेल्दी टिफिन बच्चों को हेल्दी रखने में सहायक होते हैं. हालांकि खाने में स्वाद और स्वास्थ्य दोनों को संतुलित करना मुश्किल है. ये एक ऐसी समस्या है, जिसका मदर्स हमेशा से समाधान निकालने की कोशिश में लगी रहती हैं. टिफिन सिर्फ हेल्दी फूड सर्व करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसे साफ हेल्दी लंच बौक्स में परोसना भी जरूरी होता है. एंटी बैक्टीरियल एक्सो, सिर्फ सफाई नहीं करता, बल्कि गंदे बर्तनों पर 10 सेकंड में 700 पर्सेंट बढ़ने वाले बैक्टीरिया का खात्मा भी करता है और लंच बौक्स को साफ करके टिफिन बौक्स को भी हेल्दी बनाता है.

आइए आपको बताते हैं कुछ मजेदार रेसिपीज के बारे में...

  1. कटलेट रोल

एक पैन में 2 छोटे चम्मच तेल गरम कर 1/4 कप बारीक कटा प्याज भूनें. फिर 1 कप कटी मिक्स वैज (शिमला मिर्च, गाजर, उबली मटर) डाल कर 1 मिनट तक पकाएं. अब 2 कटी हरी मिर्च, 1/2 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट, 1/2 चम्मच कालीमिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच लालमिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच ओरिगैनो, नमक, 2 आलू उबले व मैस किए, 3 चम्मच ब्रैड क्रंब्स, 1 चम्मच नीबू का रस, 1 चम्मच कटी हुई धनियापत्ती डाल कर अच्छी तरह मिलाएं. ठंडा होने पर रोल बनाएं और ब्रैड क्रंब्स में कोट कर सुनहरा तल लें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...