Happy Hug Day 2024 Wishes: लग जा गले के फिर ये हसीन रात हो ना हो.... शायद फिर इस जन्म में मुलाकात हो ना हो....ये गाना शायद ही कोई हो, जिसे पसंद न हो, प्यार जाहिर करने के लिए किसी को गले लगाना ही काफी है, आप कुछ कहें या न कहें, पर जब आप किसी को गले लगाते हैं, तो यह प्यार दर्शाने का सबसे अच्छा तरीका होता है.
हग डे का महत्व
वैलेंटाइन वीक चल रहा है और इस हफ्ते के छठे दिन यानी 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है. इस दिन लोग पार्टनर को गले लगाकर अपने दिल का हाल बयां करते हैं. हालांकि यह दिन सिर्फ प्रेमी जोड़ों के लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए है. यह दिन कोई भी मना सकता है. प्यार जाहिर करने के साथ गले लगाने के ढेरों सारे फायदे भी हैं.
माना जाता है कि कुछ देर तक किसी को गले लगाने से मस्तिष्क से खुशी के रूप में ऑक्सीटोसिन निकलता है, जो व्यक्ति को खुश कर सकता है. हग डे किसी भी कपल के लिए खास दिन होता है. आप इस दिन अपने साथी को गले लगाकर हाल-ए-दिल जरूर बयां करें. आप अपने फैमिली या दोस्तों के साथ भी यह दिन सेलिब्रेट कर सकते हैं, जिनसे आप बहुत प्यार करते हैं.
