Sussanne Khan: ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान अक्सर सुर्खियों में छायी रहती है. तलाक के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त रहे हैं. सुजैन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वह अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं. जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं.
बॉयफ्रेंड के साथ सुजैन हुई कोजी
अब सुजैन ने वैलेंटाइन डे पर कुछ स्पेशल मोमेंट शेयर किया है. उन्होंने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ फोटोज शेयर की है, वो उन पर प्यार लुटाते नजर आ रही हैं. यह काफी रोमांटिक वीडियो है.इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ कोजी होती नजर आ रही हैं. वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक पलों को एंजॉय करते नजर आ रही हैं.
वैलेंटाइन डे पर शेयर किया ये वीडियो
इस वीडियो में आप ये भी देख सकते हैं कि सुजैन खान और अर्सलान गोनी कभी बाइक राइड का मजा लेते नजर आ रहे हैं तो कभी कार में चिल करते नजर आ रहे हैं. ये कपल अपने पलों को काफी एंजॉय कर रहे हैं.सुजैन खान ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि 'मेर प्यार हर दिन वैलेंटाइन डे है... क्योंकि आप मुझे हर दिन अपना जादू दिखाते हैं. Thank You For Everything.
