मानसून  दस्तक दे चुका है,  इस में  हर जगह पानी और कीचड़ होता है इसलिए हमें अपने ड्रेसेज और वार्डरोब में भी में भी कुछ बदलाव करने पड़ते हैं जिससे इस सुहावने मौसम का लुत्फ उठाया जा सके. बारिश के मौसम के लिए अपनी वार्डरोब को तैयार करने में निम्न टिप्स आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं-

https://www.instagram.com/reel/C8qtrWGMHtW/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

1-गर्मी के मौसम में जहां हल्के रंग और लाइट फेब्रिक के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है वहीं इस मानसून में डार्क रंग और सिंथेटिक फेब्रिक के कपड़े पहनने चाहिए. रेयान, पोली नायलॉन और नायलॉन जैसे फेब्रिक से बने कपड़ों को अपनी वार्डरोब में शामिल करना चाहिए. ये पतले और सिंथेटिक होने के कारण भीगने के बाद भी बहुत जल्दी सूख जाते हैं.

2-आजकल फ्लोरल प्रिंट बहुत फैशन में हैं बारिश में आप इनसे बनी ड्रेस, जम्पसूट, कुर्ता पलाजो आदि कैरी कर सकतीं हैं.

3-इस मौसम में क्रॉप टॉप, प्लेन शर्ट के साथ लाइट फैब्रिक की पेंट, कोऑर्ड सेट अथवा ट्यूनिक ड्रेसेज भी अच्छी रहतीं हैं.

4-बारिश में स्कर्ट, लहंगा, या घेरवाली ड्रेस पहनने से बचें क्योंकि अधिक घेर होने के कारण भीग जाने पर इनका सूखना काफी मुश्किल होता है.

5-जीन्स का फेब्रिक बहुत मोटा होता है, जो भीग जाने पर आसानी से सूखता नहीं है इसलिए इस मौसम में जीन्स को अपनी वार्डरोब से बाहर कर दें और हल्के फैब्रिक के जोगिगन्स को शामिल कर लें जोगिंग्स देखने में बिल्कुल जीन्स जैसा जी लुक देते हैं परन्तु हल्के फेब्रिक से बने होने के कारण बहुत जल्दी सूख जाते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...