टीवी का चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के दर्शकों की संख्या अनगिनत है. यह सीरियल साल 2009 से दिखाया जा रहा है. इन बिते सालों में शो की कहानी में कई उतारचढ़ाव और लीप दिखाए गए. लेकिन दर्शकों का इस शो को लेकर इंट्रैस्ट बढ़ता ही गया. शो में अब तक कई कालाकर बदल चुके हैं. सीरियल में रोजाना एक से बढ़कर एक ट्विस्ट देखने को मिलता है. आज आपको इस सीरियल के नए अपडेट के बारे में बताएंगे.

ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में अब तक दिखाया गया है कि शादी से ठीक पहले रूही जमकर आंसू बहाती है और अभिरा से माफी मांगती है. तो दूसरी तरफ अभिरा अरमान के साथ मंडप में बैठ जाती है. दोनों की शादी होती है और वो दोनों परिवार का आशीर्वाद लेते हैं.

yeh rihsta kya kehlata hai

अरमान और अभिरा छोड़ेंंगे अपना घर

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अरमान की मां विद्दा अभिरा और अपने बेटे की बेइज्जती खुद को कमरे में बंद कर लेगी. अरमान अपनी मां की ये हालत देखकर घबरा जाएगा. वह बिना देर किए अपनी मां को मनाने जाएगा. हालांकि विद्या अपने कमरे का दरवाजा खोल देगी, अरमान अपनी मां से माफी मांगेगा लेकिन वह कहेगी कि अगर अरमान अभिरा को छोड़ेगा तभी उसको माफी मिलेगी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...