टीवी का पौपुलर सीरियल अनुपमा (Anupama) लगातार कई दिनों से सुर्खियों में हैं. इस शो में वनराज का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे ने सीरियल को अलविदा कह दिया. तो वहीं कुछ दिनों पहले ये भी खबर आई कि काव्या यानी मदालसा शर्मा ने भी इस शो को छोड़ दिया है.

रिपोर्ट में बताया गया कि इस शो में 15 साल का लीप दिखाया जाएगा. जिसमें कई कलाकारों की छुट्टी होगी. रुपाली गांगुली (अनुपमा) और गौरव खन्ना (अनुज) भी इस शो में नजर नहीं आएंगे. जिससे फैंश काफी निराश हो गए थे. लेकिन वहीं इस सीरियल से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया, जिसमें बताया गया कि लीप आने के बाद अनुपमा की लीड ऐक्ट्रैस रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना शो में नजर आएंगे.

लीप के बाद अनुपमा की कहानी में होगा ये बदलाव?

सीरियल में लीप आने के बाद शो की कहानी में कई नए बदलाव आएंगे. रिपोर्ट्स की माने तो शो की कहानी काजल नाम की लड़की के इर्दगिर्द घूमेगी. काजल एक जिंदा दिल, मौज मस्ती करने वाली लड़की का किरदार होगा. जो अपने पिता को बहुत प्यार करती है, लेकिन अपनी मां की गलती के कारण वह अपने पिता को खो देती है. वह अपनी मां को पिता की मौत का जिम्मेदार मानती है. ऐसे में वह अपना घर छोड़ देती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...