टीवी की अनुपमा (Anupama) यानी रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) लगातार विवादों में बनी हुई हैं. कुछ दिनों पहले ही गांगुली की सौतेली बेटी ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके बाद रुपाली गांगुली कुछ दिनों तक चुप थी. लेकिन एक इंटरव्यू में ईशा ने ये तक कह दिया कि गांगुली शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं. इस वजह से रुपाली गांगुली की काफी बदनामी होने लगी.

ऐसे में रुपाली गांगुली ने अपनी सौलेती बेटी ईशा वर्मा (Esha Varma) को 50 लाख रुपए का मानहानि का नोटिस भेज दिया था. इसके ईशा वर्मा ने अपनी सारी पोस्ट सोशल मीडिया से डिलीट कर दी थीं. यहां तक कि इंस्टाग्राम का अकाउंट भी उन्होंने प्राइवेट कर दिया है और एक्स(ट्विटर) का अकाउंट डिलीट कर दिया है.

rupali ganguly

अनुपमा पर भड़कीं पायल रोहतगी

इसी बीच टीवी ऐक्ट्रैस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) अनुपमा की क्लास लगा दी है. पायल रोहतगी ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी हैं. सोशल मीडिया पर रुपाली गांगुली से डायरेक्ट सवाल कर डाला है.

पायल ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि रुपाली गांगुली आपका सच क्या है. जब आप उस आदमी से मिलीं तो वो उस समय पहले से ही शादीशुदा था. लोग इसे कर्मा कहते हैं. लोग आपके साथ वहीं करते हैं जो आप किसी और के साथ कर चुके होते हैं. पिछली पत्नी की बेटी तो अपनी कहानी सबको बताएगी ही ना... बाकी आप कोर्ट में खड़े होकर एक बार ये जरूर सोचना कि आपने किस मुंह के साथ अपनी सौतेली बेटी से इतनी बड़ी मानहानि की रकम मांगी है.'

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...