Shilpa Shetty and Raj Kundra : मोबाइल के ऐप के जरिए अश्‍लील सामग्री बनाने और उसका प्रसार करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को ऐक्‍ट्रैस शिल्‍पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) के घर और औफिस में छापेमारी की. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ईडी ने ऐक्‍ट्रैस के पति के साथ ही कई और लोगों के यहां भी छापे मारे. मुंबई और उत्तर प्रदेश में भी तलाशी अभियान चलाया गया. इतना ही नहीं इस मामले में यह जांच एजेंसी राज कुंद्रा से पूछताछ भी कर रही है.

इसके पहले भी हुई थी जांच

साल 2024 की शुरुआत में ही ईडी ने क्रिप्‍टो करैंसी के मामले में राज कुंद्रा और उनकी पत्‍नी शिल्‍पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की 90 करोड़ से अधिक की संपत्‍त‍ि को कुर्क कर लिया गया था. हालांकि इस मामले में ईडी के आदेश के खिलाफ कपल को बौम्‍बे हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी. इसके पहले राज कुंद्रा (Raj Kundra) को साल 2021 में एक केस में गिरफ्तार किया गया. उन पर एडल्‍ट मूवी बनाने के साथ ही एक मोबाइल ऐप के जरिए इसे डिस्‍ट्रीब्‍यूट करने का भी आरोप लग चुका है. तब मुंबई की अपराध शाखा की ओर से भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत गिरफ्तारी की गई थी. बाद में उन्‍हें जमानत दे दी गई थी. ईडी की इस छापेमारी को इसी केस से जुड़ा मामला बताया जा रहा है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...