Aamir Ali : आजकल रिश्ते जुड़ना और टूटना आम बात होते जा रहा है. क्या आम कपल हो या सेलिब्रिटी....शादी के बाद झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि बात तलाक तक पहुंच जाती है, कुछ कपल्स अपने रिश्ते संभाल लेते हैं, तो वहीं कुछ कपल्स को अपनी आगे की जिंदगी शांति से बिताने के लिए तलाक लेना पड़ता है... ऐसा ही कुछ हुआ टीवी के फेमस कपल आमिर अली और संजीदा शेख (Sanjeeeda Sheikh) के साथ...

संजीदा शेख
संजीदा शेख

शादी के 8 साल बाद हुए अलग

दोनों के तलाक से फैंस को दुख हुआ. दरअसल आमिर और संजीदा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी 8 साल तक गुजारने के बाद एकदूसरे से अलग हो गए. साल 2020 में अलग हुए और 2021 में इनका तलाक हो गया. हालांकि शादी से पहले दोनों ने एकदूसरे को लंबे समय तक डेट किया था.

आमिर अली
आमिर अली

संजीदा शेख का था एक्सट्रा मैरिटल अफेयर

आमिर और संजीदा की मुलाकात टीवी सीरियल 'क्या दिल में है' के सेट पर हुई थी. दोनों की एक बेटी है, जो संजीदा शेख के साथ रहती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक तलाक की वजह संजीदा शेख का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर बताया जाता है. खबरों के अनुसार, संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे डेट कर रहे थे, इसी वजह से तलाक हो गया.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...