Sheena Chohan : मलयालम फिल्म से कैरियर की शुरुआत करने वाली खूबसूरत, सुंदर कदकाठी वाली ऐक्ट्रैस शीना चौहान ने हिंदी, तमिल, तेलुगू, हौलीवुड फिल्मों और वैब सीरीज में अभिनय किया है. उन्होंने मलयालम फिल्म 'द ट्रेन' में ममूटी के साथ अपनी शुरुआत की, जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक जयराज ने निर्देशित किया था, लेकिन उन्हें बड़ी सफलता ओटीटी पर आई फिल्म 'ऐंट स्टोरी' से मिली, जिस से उन्हें कई पुरस्कार भी मिले. इस के अलावा उन्होंने बुद्धदेव दासगुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म 'मुक्ति' और 'पत्रलेखा' में मुख्य भूमिका निभाई है. इतना ही नहीं कोलकाता की शीना ‘मिस कोलकाता’ भी रहीं और यही उन्होंने मौडलिंग और थिएटर में काम करना शुरू कर दिया था.

अभिनय के अलावा शीना ह्यूमन राइट्स की ब्रैंड ऐंबेसडर हैं और पूरी दुनिया में इस दिशा पर काम कर रही हैं.

अभी शीना एक हिंदी मूवी 'संत तुकाराम' में काम कर रही हैं, जो रिलीज होने पर है. इस में उन्होंने अवली जीजाबाई की भूमिका निभाई है, जबकि तेलुगू फिल्म में पुलिस औफिसर, हौलीवुड और वैब सीरीज में भी काम कर रही हैं. ये सभी फिल्में इस साल रिलीज होने वाली हैं. उन्होंने खास गृहशोभा के साथ बात की. पेश हैं, कुछ खास अंश :

खुश हूं जर्नी से

फिल्मों और वैब सीरीज में एकसाथ काम कर शीना अपनी जर्नी से बहुत खुश हैं और कहती हैं कि हर भूमिका की डिमांड अलगअलग है और मेहनत भी, लेकिन मैं इस से बहुत खुश हूं, क्योंकि अभी मेरी जर्नी रियल में शुरू हुई है और मुझे बेहतर काम मिल रहा है. मैं ने हर क्षेत्रीय भाषाओं में काम किया है और हिंदी में छोटेछोटे रोल किए हैं, लेकिन एक बड़ी भूमिका हिंदी फिल्म में करना मेरे लिए बहुत संतुष्टि देता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...