Women's Day 2025 : आंखें दिल का आईना होती हैं इसलिए लबों से ज्यादा आंखें बोलती हैं और कहते हैं कि दिल से निकली बात जब आंखों के जरीए बयां होती है तो वह सौ प्रतिशत सच होती है. खूबसूरत और बोलती हुई आंखें दिल की बात आंखों के जरीए बयां कर देती है.
तभी तो शायरों ने कहा है कि अगर किसी हसीना की खूबसूरत आंखें किसी आशिक को जिंदगी दे सकती है, तो वहीं कातिलाना आंखें बिना औजार के सिर्फ आंखों से कत्ल भी कर सकती हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि दिग्गज शायरों का कहना है.
यही वजह है कि खूबसूरत आंखों को कई नाम से पुकारा जाता है, जैसे कजरारी आंखें, नशीली आंखें , बोलती हुई आंखें, मस्तानी आंखें.
एक औरत की खूबसूरती में उस की आंखों का बहुत बड़ा योगदान होता है और इसीलिए आंखों पर कई सारे गाने भी बने हैं, जैसे 'गुलाबी आंखें जो तेरी देखी शराबी ये दिल हो गया...' कजरारे कजरारे तेरे नैना... 'आंखों में बसे हो तुम....' 'अखियां मिलाऊं कभी अखियां चुराऊं क्या तुम ने किया जादू... 'तेरे नैना दगाबाज रे...' 'अंखियों के झरोखों से...' 'आंखों ही आंखों में इशारा हो गया...' 'आंखें खुली हो या हो बंद....' वगैरा। इतना ही नहीं, बौलीवुड की लेडी शहंशाह कहलाने वाली रेखा की आंखों पर खासतौर पर फिल्म 'उमराव जान' में गाना लिखा गया था, 'इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं...'
