Holi 2025 : होली का त्योहार एक बार फिर से लौट आया है. लिहाजा, बाजार में गुलाल से ले कर पिचकारी तक की बहार है. हर तरफ होली जश्न की तैयारी है. ऐसे में भला बौलीवुड कैसे अछूता रह सकता है, जहां हर त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है और यहां न कोई जातपात का भेदभाव है, न ही कोई उम्र की सीमा. अगर कुछ है तो वह है ढेर सारी मस्ती और मस्ती भरा माहौल. ऐसे में, होली ही ऐसा त्योहार है जहां रंगों के साथ मजा लेते हुए मस्ती करने का पूरा माहौल होता है.

शायद यही वजह है कि बौलीवुड में मशहूर हस्तियां अपने घरों में होली या यों कहिए होली पार्टी का आयोजन करते हैं, जिस में सारे फिल्मी सितारे होली खेलने के लिए शामिल होते हैं.

होली के दिन शूटिंग वगैरह बंद रहती है और सिर्फ होली पार्टी का धमाल होता है, जिस में नाचगाना और तरहतरह के रंगों से एकदूसरे का मुंह रंगना, ढेर सारी मिठाइयां खाना आदि सबकुछ शामिल होता है.

बौलीवुड स्टार्स और उन के घरों में होली का जश्न

अगर सार्वजनिक तौर पर होली मनाने की बात करें तो इस की शुरुआत शोमैन राज कपूर के आरके स्टूडियो से हुई थी जहां हर साल वे होली पार्टी का आयोजन जोरशोर से करते थे और वहां लगभग पूरी फिल्म इंडस्ट्री होली की पार्टी में शामिल होती थी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...