Kiara Advani : ऋतिक रोशन अभिनित वार 2 का टीजर जैसे ही रिलीज हुआ, इंटरनेट पर बवाल मच गया. जहां एक ओर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अपने दमदार एक्शन अवतार से फैंस का दिल जीत रहे थे, वहीं कियारा आडवाणी की एक झलक ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी. कियारा ने टीजर में नियान लाइम ग्रीन बिकिनी में पूल के किनारे वाक करते हुए सबका ध्यान खींचा. उनका यह बोल्ड और ग्लैमरस लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया.
भारत की शीर्ष फैशन स्टाइलिस्ट अनाइता श्राफ अदजानिया ने वार 2 में कियारा का यह लुक डिज़ाइन किया है. वे कहती हैं, "यह पहली बार था जब मैंने कियारा को किसी फिल्म के लिए स्टाइल किया, और ब्रीफ था—'हौट'. मैंने पहले भी कई फिल्मों में स्विमसूट स्टाइल किए हैं, लेकिन इस बार मैं चाहती थी कि यह लुक बिल्कुल नेचुरल और रिलैक्स्ड लगे, जैसे कोई लड़की समुद्र तट पर होती है, बिल्कुल आत्मविश्वास के साथ."
अनाइता आगे बताती हैं, "शूटिंग के दौरान भी मैं कियारा से यही कहती रही, 'अपने में रहो, कौन्फिडेंट रहो , किसी और के लिए नहीं' कियारा ने अपने इस लुक पर काम किया , मेहनत की.' यह लुक इसलिए काम करता है क्योंकि वह इसे सिर्फ निभा नहीं रही थीं, बल्कि जी रही थीं. कियारा के लुक में और भी सरप्राइज होंगे, ऐसा अनाइता ने इशारा किया. वे कहती हैं, "मैंने जानबूझकर एक असामान्य रंग चुना जो कि ना पूरी तरह हरा, ना पूरी तरह पीला, एक आकर्षक, अनोखा शेड जो तुरंत ध्यान खींचे."
