Social Story :  रैस्टोरैंट में बैठी हुई सिया मानव का इंतजार कर रही थी. मानव को सिया से आज 27 साल बाद मिलना है. मानव का इंतजार करतेकरते सिया अपने अतीत में डूब गई...

27 साल पहले की हर घटना उस की आंखों के सामने घूमने लगी. उस का मानव से मिलना, मानव का भी उस के प्रति आकर्षित हो जाना. दोनों अलगअलग शहर से थे और उस जमाने में एसटीडी फोन भी काफी महंगे हुआ करते थे. मानव उस वक्त पढ़ाई कर रहा था और सिया एक प्राइवेट फर्म में जौब कर रही थी. इस अंतर को सिया समझती थी.

मानव का हाथ तंग ही रहता था. इसलिए वह कभी भी मानव पर मिलने आने या फोन करने का दबाव नहीं बनाती थी. बस कभीकभी फोन कर लेती थी सिया. उस की स्त्रीसुलभ लज्जा उसे ज्यादा खुलने से रोक देती थी और मानव को उस के हालात रोक देते थे. किंतु कुछ था जो उन के रिश्ते की डोर को बहुत मजबूती से बंधे हुए था.

मानव और सिया की मुलाकात सिया की एक सहेली के घर हुई थी और दोनों एकदूसरे पर मन ही मन मर मिटे थे. किंतु प्रत्यक्ष में मानव ने सिया से कोई वादा नही किया था, किंतु एक अनकहा अनुबंध था दोनों के बीच. समय अपनी गति से बढ़ रहा था. मानव का चयन प्रशासनिक सेवा में हुआ था. अब शायद दोनों को भविष्य की दिशा तय करनी थी कि आगे का सफर साथसाथ होगा या अलगअलग राहों पर चलना होगा.

पारिवारिक हालात के चलते दोनों एकदूसरे के न हो सके और वक्त ऐसा बदला कि दोनों एकदूसरे के लिए अजनबी हो गए. लेकिन हालात को भी शायद कुछ और ही मंजूर था. एक दिन अचानक सिया को मानव एक मौल में मिल गया. दोनों एकदूसरे को देखते ही पहचान गए. सिया कतरा कर निकलना चाह रही थी किंतु मानव ने उसे आवाज दे कर रोक लिया. अब तो उसे रुकना ही पड़ा. फिर एक मुलाकात का वादा दिन, तारीख के साथ मानव ने तय कर के ही उसे जाने दिया. कुछ था कि सिया भी मना नहीं कर सकी और तय समय पर पूर्वनिर्धारित रैस्टोरैंट में मानव के आने का इंतजार कर रही थी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + लकी विनर को मिलेगा किसना डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...