Black Glasses :  यह सही है कि स्त्री हो या पुरुष, यूथ हो या वयस्क सभी के चेहरे पर एक काला चश्मा या गौगल्स मौडर्न और स्टाइलिश लुक देता है. किसी पार्टी में किसी लड़की के अचानक काले चश्मे के साथ ऐंट्री सब की नजरों के आकर्षण का केंद्र होती है. यही वजह है कि बड़ेबड़े ब्रैंडस हर थोड़े दिन बाद नएनए गौगल्स मार्केट में उतारते हैं, जिन्हें आज के युवा पहनना पसंद करते हैं.

इतना ही नहीं, अगर किसी खास स्टाइल के काले चश्मे को किसी सैलिब्रिटी ने पहना हो तो उस का क्रेज आम लोगों में अधिक बढ़ जाता है. फिल्म के कलाकारों के काला चश्मा पहनने के कई कारण होते हैं, जिन में एक प्रमुख कारण है उन की आंखों की हरकतों को छिपाना, जोकि उन के किरदार या कहानी को समझने में मदद करता है.

इस के अलावा यह सुरक्षा यानी सूरज की रोशनी और अन्य हानिकारक तत्त्वों से आंखों को बचाता है, जबकि कुछ कलाकार अधिकतर खुद को गोपनीय रखना पसंद करते हैं. ऐसे में वे काला चश्मा पहन कर सार्वजनिक स्थानों पर पहचान से बचते हैं.

फैशन स्टेटमैंट

काला चश्मा एक फैशन स्टेटमैंट भी है और यह कलाकारों को ग्लैमर, एक खास और आकर्षक लुक देता है. संगीतकारों और मनोरंजनकर्ताओं के लिए काला चश्मा पहनना मंच पर उन की उपस्थिति और उन के व्यक्तित्व को एक अलग पहचान देता है, जिस से कलाकार अपने संगीत और छवि के साथ एक अलग पहचान दर्शकों के बीच में दर्ज कराने में समर्थ होते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...