Hair Care Tips : बाल हमारी पहचान का हिस्सा होते हैं. उन्हें थोड़ा प्यार, थोड़ा ध्यान और सही प्रोडक्ट्स की जरूरत होती है. केराटिन और आर्गन औयल की जोड़ी एक ऐसा स्मार्ट इन्वैस्टमैंट है जो आप के बालों को लंबे समय तक खूबसूरत और हैल्दी बनाए रखेगा.
अगर आप के बाल भी बेजान, रूखे, उलझे हुए या टूटते जा रहे हैं तो जरूरत है आप को कुछ ऐसे प्रोडक्ट की जो अंदर से बालों को मजबूत करे और ऊपर से चमक भी दे. ऐसे में केराटिन और आर्गन औयल की जोड़ी को बालों का सुपर हीरो कौंबो कहना गलत नहीं होगा. ये दोनों जब साथ में आते हैं तो डैमेज हेयर का कायापलट हो जाती है और वह भी बिना किसी साइड इफैक्ट के.
केराटिन असल में एक तरह का प्रोटीन होता है, जो हमारे बालों, नाखूनों और स्किन में नैचुरली मौजूद होता है. लेकिन गरमी (हीट स्टाइलिंग), कलरिंग, पौल्यूशन और स्ट्रैस की वजह से हमारे बालों का केराटिन धीरेधीरे कम होने लगता है.
जब बालों में केराटिन की कमी हो जाती है तो वे रूखे और बेजान हो जाते हैं, उल?ाने लगते हैं, जल्दी टूटते हैं, फ्रिजी यानी उड़ते रहते हैं. ऐसे में बाहर से केराटिन की मदद देने से बालों में दोबारा जान आ जाती है. बाल स्मूथ, स्ट्रौंग और सीधे नजर आने लगते हैं.
