Resorts : अगर आप पहले कभी किसी रिजौर्ट में नहीं गए हैं, तो आप को अपनी अगली छुट्टी पर इसे आजमाना चाहिए. ऐसे कई कारण हैं, जिन की वजह से लोग दूसरे तरह के आवासों की तुलना में रिजौर्ट को प्राथमिकता देने लगे हैं और हाल के वर्षों में यहां परिवार के साथ जाना तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

इस के अलावा रिजौर्ट में रहने का खर्च होटल में रहने के बराबर या उस से कम में भी हो सकता है, जो आप के लिए पौकेट फ्रैंडली होता है.

शहरों से निकल कर शांत वातावरण में प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेना ही रिजौर्ट्स की खूबी होती है. इसलिए आजकल अधिकतर यूथ छुट्टियों का आनंद लेने के लिए रिजौर्ट जाने का प्लान बनाते हैं, जो कई बार परिवार या दोस्तों के संग करते हैं.

किसी रिजौर्ट में ठहरने का सब से बड़ा लाभ वहां का एक अलग अनुभव प्राप्त करना होता है. किसी सामान्य होटल में ठहर कर ऐसा अनुभव आप प्राप्त नहीं कर सकते, जैसा रिजौर्ट में जाने से होता है.

रिजौर्ट का वातावरण और डिजाइन होटल से अलग, साफसुथरा और अलग होता है, जहां कई प्रकार के मनोरंजन के साधन होते हैं. हर रिजौर्ट की अपनी एक अलग खूबी होती है, मसलन पहाड़ियों में स्थित रिजौर्ट हो या समुद्रतट पर, हर स्थान का अनुभव शानदार और अनोखा होता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...