Bollywood Tragedy : बॉलीवुड की चकाचौंध में आम एक्टर रातोंरात स्टार बन जाता है वहीं उनकी प्रसिद्धि के साथ कई अनकही बातें, गलतियां, गलत आदतें गॉसिप के रूप में फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं.
आम जिंदगी जीने वाले ये स्टार्स अचानक ही इतने प्रसिद्ध हो जाते हैं कि उनसे जुड़ी हर खबर न्यूज बन जाती है. हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है उनसे जुड़ी हर खबर को लोग जानना चाहते हैं. सोशल मीडिया हो या न्यूज चैनल या अखबार, इनके माध्यम से मिलने वाली हर जानकारी को दिलचस्पी से देखते, सुनते और पढ़ते हैं.
पर्सनल लाइफ हो जाती है सोशल
शोहरत, नाम और पैसा कमाने वाले ये स्टार्स एक समय बाद अपनी पर्सनल जिंदगी को न सिर्फ मिस करने लगते हैं, बल्कि लोगों से छुपाने भी लगते हैं, इन स्टार्स से जुड़ी छोटी सी बात भी बतंगड़ बन जाती है.
कभी-कभी ज्यादा प्रसिद्धि ,हाई प्रोफाइल लाइफस्टाइल, इन स्टार्स को ऐसे मोड़ पर ला खड़ा करता है जहां से वापस लौटने का कोई रास्ता नहीं होता ठीक उसी तरह जैसे तेज रोशनी के पीछे हमेशा घटाधोप अंधेरा होता है. हिट स्टार्स की लाइफ में भी जाने अनजाने में कई ऐसी बातें हो जाती हैं जो कई बार उन्हें गलत रास्ते पर ले जाती हैं. अपनी शान और हाई प्रोफाइल लाइफ को बरकरार रखने के चक्कर में कई मॉडल्स गलतियां कर बैठते हैं जैसे काम नहीं मिलने पर या रिलेशनशिप में फेल्योर की वजह से या किसी और कारण से पंखे से लटक कर या छत से कूद कर आत्महत्या तक कर लेते हैं. उन्हें अपनी मुश्किल से छुटकारा पाने का एक ही रास्ता दिखाई देता है और वह रास्ता होता है मौत का रास्ता.
