HD Makeup: एक ड्रैमेटिक मेकअप लुक की तलाश में दुलहनों के लिए एचडी मेकअप लुक परफैक्ट चौइस है. एचडी मेकअप, जिसे हाई डैफिनिशन मेकअप भी कहते हैं, इस मेकअप के कई फायदे हैं, खासकर जब आप कैमरे के सामने हों या किसी खास इवेंट के लिए तैयार हो रहे हों.
इस मेकअप की मदद से आप के डार्क स्पौट, पोरस और डार्क सर्किल को इस तरह छिपाया जाता है कि आप के फोटो बिलकुल नैचुरल आते हैं. अगर आप एचडी मेकअप करवाते हैं तो आप अपने चेहरे के फ्लौस को छिपा सकते हैं और एक फ्लौलेस स्किन पा सकते हैं. यह मेकअप लौंग लास्टिंग भी होता है और केकी नहीं होता.
इस मेकअप को लंबे समय तक लगाए रखने के बाद भी उस में क्रीज और लाइंस नहीं आने देता. एचडी मेकअप के प्रोडक्ट्स लाइट डिफ्यूजिंग कोटिंग से कोटेड होते हैं. जब लाइट आप के चहरे पर रिफ्लैक्ट होती है तो मेकअप स्मूद, ट्रांसपेरैंट और फ्लौलेस दिखता है. एचडी मेकअप स्किन पर केकी फील नहीं कराता और औलमोस्ट रियल लुक देता है.
क्या होते हैं एचडी मेकअप प्रोडक्ट्स
एचडी मेकअप में जिन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है वे हाई ऐंड और लाइट डिफ्यूजिंग कोटिंग से कोटेड रहते हैं, जिस से चेहरे पर लाइट नहीं पड़ती. इस मेकअप के लिए आप को ऐसे प्रोडक्ट्स चुनने होते हैं जो आप को स्मूद, ट्रांसपेरैंट और ब्लेमिश फ्री लुक दें. मेकअप को स्किन के साथ ऐसे मर्ज किया जाता है जो बिलकुल हैवी नहीं लगता. मेकअप के बाद नैचुरल ग्लो नजर आता है.
