Gen Z fashion trousers : न्यू जेनरेशन जिसे जेन जी भी कहा जाता है वह सबसे पहले अपने कंफ़र्ट को देखती है इसलिए आजकल की नई पीढ़ी अपनी वार्डरोब में ट्राउजर्स को भरपूर जगह दे रही है. ट्राउजर्स जिसे आम बोलचाल की भाषा में पतलून, पाजामा या पैंट कहा जाता है शरीर के निचले हिस्से यानी पैरों में पहने जाने वाला एक वस्त्र है. कुछ समय पूर्व तक इसे घर के बड़े बुजुर्गों द्वारा ही आरामदायक वस्त्र के रूप में पहना जाता था परंतु आजकल ये बाजार में कौटन, लिनेन, वूल, डेनिम, और पॉलिस्टर जैसे भांति भांति फैब्रिक और बहुत खूबसूरत डिजाइंस में उपलब्ध हैं.
जेन जी की पसंद को ध्यान में रखकर आजकल बड़े बड़े ब्रांड्स इन्हें कम्फरटेबल और फैशनेबल में भी बना रहे हैं इसंकी ख़ासियत है कि आप इन्हें ट्रैवल, ऑफ़िस या घर कहीं पर भी बड़े आराम से पहन सकते हैं. आप अपने बजट और आवश्यकता के अनुसार इन्हें खरीद सकते हैं-
औफिस के लिए टेलर्ड ट्राउजर
औफिस और वर्कवेयर के लिए टैलर्ड ट्राउजर्स भरोसेमंद औप्शंस हैं. हाई वेस्ट, प्लेटेड वाइड लेग, और स्ट्रेट कट जैसे पेंट्स प्रोफेशनल माहौल में खूब जमते हैं. आप किसी भी अच्छे स्टोर से खरीदकर अपनी बॉडी के अनुसार फिटिंग करवा सकतीं हैं अथवा बाज़ार से फैब्रिक खरीदकर बनवा भी सकतीं हैं.
