राइस सेंवईं
सामग्री
2 कप राइस सेंवईं
1 प्याज लंबाई में कटा
1/4 कप लाल,
पीली व हरी शिमलामिर्च लंबाई में कटी,
1 टमाटर कटा
1 छोटा चम्मच अदरक व हरीमिर्च कटी
1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती कटी
1 बड़ा चम्मच रिफाइंड औयल
1/2 छोटा चम्मच राई तड़के के लिए
1/2 छोटा चम्मच जीरा
7-8 करीपत्ते
नमक स्वादानुसार.
विधि
एक भगोने में 6 कप पानी उबालें. उस में सेवइयां डाल कर ढक दें और आंच बंद कर दें. 10 मिनट बाद सेवइयां गल जाएंगी. सेवइयों का छलनी से पानी अलग करें और एक बोतल ठंडा पानी उन पर डाल दें. पानी अच्छी तरह निकल जाना चाहिए. अब एक कड़ाही में तेल गरम कर के राई, जीरा व करीपत्तों का तड़का लगाएं. प्याज पारदर्शी होने तक भूनें. उस में शिमलामिर्च, टमाटर, अदरक व हरीमिर्च डाल दें. धीमी आंच पर 5 मिनट सौते करें. अब नमक व सेवइयां डाल कर 2 मिनट उलटेंपलटें. सेवइयां तैयार हैं.
‘मूंग दाल के साथ ये हैल्थ और टेस्ट का कौम्बिनेशन ट्राई जरूर करें.’
स्प्राउट दाल मूंगलेट
सामग्री
1 कप स्प्राउट दाल
2 छोटे चम्मच अदरक व हरीमिर्च पेस्ट
1/4 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
2 बड़े चम्मच प्याज कटा
2 छोटे चम्मच लाल,
पीली व हरी शिमलामिर्च लंबाई में कटी
1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती कटी
1 बड़ा चम्मच चावल का आटा
1 छोटा चम्मच रिफाइंड औयल मूंगलेट सेंकने के लिए
नमक
मिर्च स्वादानुसार.
विधि
अंकुरित मूंग को मिक्सी में 1 या 2 बड़े चम्मच पानी के साथ बारीक पीस लें. इस में चावल का आटा, हरीमिर्च व अदरक पेस्ट, नमक, मिर्च व धनियापत्ती मिलाएं. 5 मिनट के लिए ढक कर रखें. फिर इस में बेकिंग पाउडर डाल कर मिक्स करें. एक नौनस्टिक पैन को तेल से चिकना करें और उस में सारा मिश्रण पलट दें. ऊपर से कटी सब्जियां बुरक दें. ढक कर धीमी आंच पर पकाएं. जब नीचे वाला हिस्सा सिंक जाए, तब धीरे से पलटें और 2 मिनट मीडियम आंच पर पकाएं और सौस या चटनी के साथ परोसें.
