Shaan latest performance : तेजी से बदलते संगीत के इस दौर में, अपनी जड़ों से जुड़ी ध्वनियों को एक नई पहचान मिल रही है. मशहूर गायक शान ने सुप्रसिद्ध सूफी आवाजों—रईस अनीस साबरी और मुज्तबा अजीज नाज़ा—के साथ मिलकर "दमादम मस्त कलंदर" को एक आधुनिक और नए स्वरूप में पेश किया है. इसे 'देसी तड़का म्यूजिक' के बैनर तले 'BacXtage' सीजन 1 के हिस्से के रूप में रिलीज किया गया है.
परंपरा और आधुनिकता का संगम
भारत के मूल 'साबरी ब्रदर्स' की तीसरी पीढ़ी के संगीतकार रमीज सोहेल द्वारा परिकल्पित 'BacXtage' एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य सांस्कृतिक रूप से समृद्ध संगीत को समकालीन प्रदर्शन प्रारूप (contemporary format) में पेश करना है.
इस पूरे सीजन में विरासत और नए जमाने की प्रतिभाओं का अनूठा मेल देखने को मिला है, जिसमें कविता सेठ, राज बर्मन, जावेद अली, शबाब साबरी, दानिश साबरी, सलमान अली और पवनदीप राजन जैसे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी है.
एक रूहानी अनुभव
छठे एपिसोड में "दमादम मस्त कलंदर" के जरिए शान की मधुर गायकी और साबरी-नाज़ा परंपराओं की आध्यात्मिक तीव्रता का संगम देखने को मिलता है.
शान ने के कहे अनुसार* "यह एक ऐसा गीत है जो पहले से ही लोगों के दिलों में बसता है. हमारा प्रयास इसकी भावनात्मक गहराई को सुरक्षित रखते हुए इसे ताजगी के साथ पेश करना था.
