C-Section Myths : जब बात डिलीवरी की आती है तो सिजेरियन का नाम सुनते ही कई लोग भौंहें चढ़ा लेते हैं. कोई कहता है यह आसान रास्ता है, कोई इसे बनावटी मान लेता है कोई डॉक्टरों के लालच का अंजाम बताता है. पर हकीकत में सिजेरियन अक्सर मजबूरी होती है, शौक नहीं. आइए जानते हैं समाज ने सिजेरियन को बदनाम क्यों किया है और किन पुरानी सोचों की वजह से ऐसे में मां पर उंगली उठती है जबकि वह सच में सुरक्षित रास्ता चुन रही होती है.

सीजेरियन प्रसव को बदनाम होने के कई कारण हैं. ये कारण पुरानी सोच, अधूरी जानकारी और समाज के रवैये से जुड़े हैं.

दर्द न सहने का ताना

सामान्य डिलीवरी में  डिलीवरी के दर्द को औरत की सहनशक्ति का पैमाना माना जाता रहा है. जब कोई औरत ऑपरेशन से बच्चा पैदा करती है तो लोग कह देते हैं कि उसने दर्द नहीं सहा. उन्हें लगता है कि पेट काटना आसान रास्ता है. सी सेक्शन वाली माँ को सुनने को मिलता है: ' अभी तो तुमने कुछ किया ही नहीं हम तो 20 घंटे प्रसव पीड़ा में रहे. ' या फिर 'अब तुम्हें उठने-बैठने में दिक्कत होगी, हम तो दूसरे दिन रोटी बेलने लगे थे.'

ये कम्पैरिजन गलत है. सच यह है कि ऑपरेशन के बाद घाव भरने में हफ्तों लगते हैं. उठना बैठना, खांसना, बच्चे को उठाना सब कठिन हो जाता है. पेट की 7 परतें काटना, एनेस्थीसिया लेना, 6 हफ्ते की रिकवरी – ये भी एक बड़ी सर्जरी है. पर “दर्द दिखता नहीं” तो लोग कम मानते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...