Malaika Arora : आज हरकोई अपनी सैफ्टी को ले कर डरा हुआ है। उम्र कोई भी हो आज के माहौल में हरकोई परेशान है। घर से निकलते वक्त सुरक्षित घर पहुंचेंगे कि नहीं आज के समय इस की कोई गारंटी नहीं। कब कौन सी मुसीबत मौत का पैगाम ले कर आ जाए यह खतरा भी हमेशा सिर पर मंडराता रहता है।
इस के अलावा लगातार बढ़ता प्रदूषण बीमारियों के आगमन के लिए सीधा रास्ता है. इसी के चलते हाल ही में एक इंटरव्यू में सलमान खान की भाभी और अरबाज खान की तलाकशुदा बीवी मलाइका अरोड़ा खान ने अपने बेटे अरहान खान की बात करते हुए बताया कि उन का बेटा अरहान मौजूदा हालात को देखते हुए शादी के सख्त खिलाफ है।
आखिर क्यों है ऐतराज
इंटरव्यू के दौरान शादी और रिश्तों पर बात करते हुए मलाइका ने कहा कि आज की पीढ़ी रिश्तों को अलग नजरिए से देखती है। बेटा अरहान कई बार ऐसी बात बोलता है कि वे सोचने पर मजबूर हो जाती हैं।
मलाइका के अनुसार, उन के बेटे ने साफतौर पर कह दिया कि वह शादी नहीं करेगा और उस की मौम ग्रैंड किड्स के बारे में तो भूल ही जाएं.
माहौल ठीक नहीं
बेटे अरहान के अनुसार, आज प्रदूषण जानलेवा बनता जा रहा है, ऐसे माहौल में एक छोटे बच्चे का जन्म सही नहीं है। इस के अलावा पहले की तरह आज का माहौल सुरक्षित नहीं है। आज के समय में बिना किसी दुश्मनी के भी अनजान आदमी भी आप पर हमला करने को तैयार है. ऐसे माहौल में शादी और बच्चों के बारे में सोचना भी गलत है.
हालांकि मलाइका के अनुसार, उन्होंने अपने बेटे को समझा कर कहा है कि जिंदगी के हर फेज का अलग अनुभव होता है। परिवार बनाना भी उस का एक हिस्सा है. रिश्ते बदलते रहते हैं और कुछ भी स्थायी नहीं होता, परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढालना पड़ता है.
अब बेटे अरहान को अपनी मां की बात कितनी पल्ले पड़ी, यह बताना तो अभी मुमकिन नहीं है, लेकिन इतना जरूर दिखाई दे रहा है कि मामा सलमान के भांजे अरहान कहीं न कहीं मामा के पदचिन्हों पर चल रहे हैं। मामा की तरह भांजे अरहान भी कुंआरे रहने का प्लान बना रहे हैं.
