राइटर - डा. के. रानी
फौजी अपने दोस्त को छोड़ने रेलवे स्टेशन गया था. वह फौज में कार्यरत था. लौटते समय उस की नजर रास्ते में उन 4 मनचलों पर पड़ी जो सड़क किनारे एक अकेली लड़की को परेशान कर रहे थे. वह झट से उन के बीच पहुंच गया.
‘‘हाथ लगाया तो काट दूंगी,’’ मीता की कांपती आवाज मनचलों की हंसी में डूब रही थी और उन की हंसी तेज हो गई थी.
‘‘अरे वाह, पहले किनारे राहगीरों का इंतजार करती है और अब धमकी दे रही है.’’
‘‘2 मिनट साथ चल, तु झे जितना पैसा चाहिए ले लेना.’’ दूसरा बोला.
मीता की आंखों में शर्म, डर और टूटे हुए सपनों की धुंध साफ दिख रही थी तभी पीछे से एक सख्त, ठहरी हुई आवाज गूंजी, ‘‘बहुत बहादुर बन रहे हो सब मिल कर एक अकेली लड़की के सामने.’’
चारों लड़के पलटे. सामने साधारण कपड़ों में एक लंबा, चौड़े कंधों वाला आदमी खड़ा था. आंखों में गजब की ठंडक लेकिन भीतर ज्वाला साफ झलक रही थी.
‘‘तू कौन है?’’
‘‘जो तुम्हें यहां से उठा कर सड़क पर फेंक सकता है.’’
कुछ सैकंड का तनाव फिर धक्कामुक्की और अगले ही पल चारों भागते हुए भीड़ में गायब हो गए. मीता कांपती हुई सिर झुकाए खड़ी रही.
‘‘डरो मत, अब कोई कुछ नहीं कहेगा,’’ राघव ने कहा.
वह कुछ बोल नहीं पाई. बस उस की आंखों से आंसू टपक कर जमीन पर गिरते रहे.
‘‘लगता है पहली बार इस तरह घर से बाहर आई हो?’’
मीता ने सिर हिलाया और कहा, ‘‘मजबूरी थी.’’
‘‘कोई अकेला ऐसे हाल में यहां नहीं पहुंचता. कोई कहानी है पीछे?’’
वह चुप रही.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
- गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
- 2000+ फूड रेसिपीज
- 6000+ कहानियां
- 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल
- 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
- फ्री गृहशोभा ऐप
- सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
- डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
- 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
