Geeta Kapoor : इंडियाज  बैस्ट डांसर्स में जज की भूमिका निभा रहीं गीता कपूर का नाम टीवी खोलते ही हर घर में गूंजता है. पर एक वक्त था जब वे मुंबई की लोकल ट्रेन से फराह खान के ग्रुप में बैकग्राउंड डांसर का काम करने जाती थीं. 15 साल की उम्र में ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘कोई मिल गया’ पर कदम थिरक रहे थे और आंखों में सपना था कि एक दिन पूरा स्टेज मेरा होगा. फिर वक्त ने करवट ली. असिस्टैंट कोरियोग्राफर से कोरियोग्राफर बनीं. ‘फिजा,’ ‘अशोका,’ ‘साथिया,’ ‘हे बेबी,’ ‘तेरे नाल लव हो गया’ में गानों को हिट बनाया. पर असली पहचान मिली डांस इंडिया डांस के जज पैनल से. वहां कुरसी पर बैठी गीता कपूर कब सब की ‘गीता मां’ बन गईं, पता ही नहीं चला. डांट में ममता, तारीफ में तालियां और आंसुओं में साथ, इन्होंने डांस को रिऐलिटी शो से निकाल कर हर ड्राइंगरूम का इमोशन बना दिया.

आज 25 साल इंडस्ट्री में पूरे कर चुकीं गीता मां के लिए डांस सिर्फ स्टैप्स नहीं, जिंदगी का सलीका है. कैमरे के सामने स्ट्रिक्ट जज और बैकस्टेज न्यूकमर्स की सब से बड़ी सपोर्ट.

कहती हैं, ‘‘टेलैंट को उम्र, शक्ल या बैकग्राउंड का मुहताज नहीं होना चाहिए. स्टेज सब का है.’’

2 दशक से ज्यादा के कैरियर में सैकड़ों कोरियोग्राफर, हजारों डांसर इन के हाथों तराशे गए. पर आज भी रिहर्सल हाल में सब से पहले पहुंचती हैं और सब से आखिर में निकलती हैं. सिंगल वूमन, सैल्फ मेड और लाखों लड़कियों के लिए मिसाल, गीता कपूर वह नाम है जिस ने ‘पीछे वाली रौ’ से निकल कर ‘सैंटर स्टेज’ पर अपनी कुरसी खुद बनाई.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + लकी विनर को मिलेगा किसना डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...