Lock Upp 2 : वेब सीरीज की एक्ट्रेस और प्रसिद्ध टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला जब से बिग बॉस 19 में फैमिली राउंड में पधारी है तभी से उनके बयान चर्चा का विषय बने हुए हैं,जहाँ एक ओर गौरव खन्ना अपनी पत्नी के प्यार में डूब कर कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं, और वह अपनी पत्नी की तारीफ करते नहीं थकते, वही पत्नी आकांक्षा चमोला ने बिग बॉस में आते ही कभी भी न बनने का फैसला सुनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया , इसके बाद आकांक्षा चमोला अपने पति के साथ ही हर पार्टी फंक्शन में दूसरों के साथ पागलों की तरह नाचती नजर आई, फाइनली उनको एक शो मिला जिसका नाम है लॉकअप 2 नेटफ्लिक्स पर प्रसारित लॉक अप 2 एकता कपूर के शो में आकर आकांक्षा ने जो बयान बाजी की वह सुनकर सबने दांतों तले उंगली दबा ली . बिना फिल्टर के अपनी बात रखने वाली आकांक्षा ने शो में आकर सबसे पहला बयान दिया की वह अपने पति से तलाक ले रही हैं. यहीं पर वह रुकी नहीं और उनका दूसरा बयान था कि वह शादी से पहले बायसेक्सुअल रह चुकी है. और बचपन से पुरुष प्रधान समाज में वह आजादी महसूस नहीं करती ,यही वजह है कि उनका आकर्षण लड़कों से ज्यादा लड़कियों की तरफ रहा है , और कम उम्र में शादी हो जाने की वजह से वो अपनी जिंदगी जी नहीं पाई , इसलिए तलाक ले कर बिना किसी मर्द से अफेयर किए आकांक्षा आजादी की जिंदगी जीना चाहती है . यह दोनों ही बयान चौंकाने वाले थे जिससे शो की टीआरपी में बड़ा उछाल तो देखने को मिला.
लेकिन साथ ही इससे समाज पर एक सवाल उठ गया कि आज के समय में खासतौर पर लड़कियां लड़कों से ज्यादा लड़कियों के साथ रिश्ते बनाने में क्यों सहज महसूस कर रही रही हैं. और शादी करने के बजाय कुआरी रहकर जिन्दगी बिताना ज्यादा क्यों पसंद करती है . क्या पुरुष प्रधान समाज इसका मुख्य कारण है ,जो आज भी इंडिपेंडेंट और कामकाजी महिला को अपना घरेलू गुलाम समझता है और पत्नी बनाने के बाद उसको वह सम्मान नहीं देता जिसकी वह हकदार है.
ऐसे में आकांक्षा चमोला जैसी कई लड़कियां शादी को कैद का बंधन समझ कर इससे आजाद होने की कोशिश में लगी है फिर भले ही उनके पति कोई प्रसिद्ध टीवी एक्टर हो या करोड़ों के मालिक हो ,लेकिन बावजूद इसके वह शादीशुदा रिश्ते में घुटन महसूस करते हुए तलाक लेकर आजादी की जिंदगी जीना ज्यादा पसंद कर रही है.
