Sonam Kapoor style : बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर एक बार फिर अपने शानदार स्टाइल की वजह से सुर्खियों में हैं. इस बार मौका था उनकी कजिन अंशुला कपूर की मेहंदी सेरेमनी का, जहां सोनम ने ऐसा आउटफिट पहना जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
डिजाइनर कस्टम-मेड फ्यूजन स्कर्ट सेट-
सोनम ने इस खास मौके के लिए डिजाइनर पुनीत बलाना का कस्टम-मेड फ्यूजन स्कर्ट सेट चुना. इस ड्रेस की सबसे खास बात यह थी कि इसे पारंपरिक पंजाबी लाचा से प्रेरित होकर तैयार किया गया था, लेकिन इसमें मॉडर्न फैशन का शानदार ट्विस्ट भी देखने को मिला.
उनकी स्लेट-ब्लू रंग की लंबी शर्ट-स्टाइल ट्यूनिक पर रंग-बिरंगे फ्लोरल प्रिंट बने थे. वहीं कॉलर और फ्रंट प्लैकेट पर सोने की ज़रदोज़ी और शीशे की बारीक कारीगरी ने पूरे लुक को बेहद रॉयल बना दिया.
ड्रेप और लेयर्ड डिजाइन-
ट्यूनिक का असममित (Asymmetrical) ड्रेप और लेयर्ड डिजाइन इसे बाकी ट्रेडिशनल आउटफिट्स से बिल्कुल अलग बना रहा था.
इस ट्यूनिक के साथ सोनम ने उसी फैब्रिक की स्टाइलिश धोती पहनी, जिसने उनके पूरे लुक को इंडो-वेस्टर्न टच दिया. उनकी बहन रिया कपूर ने इस लुक को स्टाइल किया और दो अलग-अलग दुपट्टों के जरिए कलर ब्लॉकिंग का खूबसूरत एक्सपेरिमेंट किया. एक कंधे पर गहरे हरे रंग का सिल्क दुपट्टा था, जिस पर सुनहरे डिजाइन बने हुए थे और यह पूरे आउटफिट की खूबसूरती को और बढ़ा रहा था.
स्टाइलिश एक्सेसरीज-
ज्वेलरी की बात करें तो सोनम ने बड़े साइज की गोल्डन चांदबाली ईयररिंग्स पहनी थीं, जिन पर मोतियों की बारीक कारीगरी की गई थी. इसके अलावा हाथों में भारी गोल्ड कड़े और कफ्स ने उनके लुक को और भी रॉयल बना दिया.
एक्सेसरी के तौर पर उन्होंने मीरा महादेवी का गोल्ड क्लच कैरी किया, जिस पर मेटैलिक हैंड-कार्विंग और पारंपरिक डिटेलिंग की गई थी. यह क्लच भी उनके पूरे लुक का खास आकर्षण बना.
इस तरह की और वीडियो देखने के लिए गृहशोभा के चैनल को सब्सक्राइब करें
ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का मेल-
सोनम कपूर का यह मेहंदी लुक उन लोगों के लिए शानदार इंस्पिरेशन है, जो शादी के फंक्शन में भारी-भरकम लहंगे की जगह कुछ अलग, स्टाइलिश और आरामदायक पहनना चाहते हैं. ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का यह मेल सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है.
