Grihshobha EmpowerHer Event : पिंक सिटी जयपुर में 20 जून, 2026 की सुबह गुलाबी रंग और भी बिखर गया, जब ठीक सुबह 11 बजे होटल रौयल आर्किड में दिल्ली प्रैस ने अपना गृहशोभा ऐंपॉवरहर सीजन 4 का इवेंट आयोजित किया. दिल्ली प्रैस द्वारा गृहशोभा ऐंपॉवरहर इवेंट की यात्रा मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे और बैंगलुरु होते हुए जयपुर पहुंची तो मौजूदा सभी अतिथियों का उत्साह देखने लायक था.
गृहशोभा का हमेशा से एक ही लक्ष्य रहा है और वह है महिला सशक्तीकरण और इसी लक्ष्य को पूरा करते हुए वह देशभर में ऐंपॉवरमैंट हर प्रोग्राम का आयोजन करती रहती है.

इस इवेंट की ऐंकर मून ने जोशीले अंदाज से कार्यक्रम का आगाज किया. मून ने आए सभी अतिथियों का अभिवादनसत्कार तो किया ही साथ ही सभी पार्टनर और स्पौंसर का परिचय देते हुए उन का भी आभार व्यक्त किया.
एशियन पेंट्स: होम डैकोर पार्टनर.
किसना डायमंड ऐंड गोल्ड ज्वैलरी: ज्वैलरी पार्टनर.
भारत गैस: बीपीसीएल का प्रमुख ब्रैंड- सेफ्टी पार्टनर.
सैंट्रल बैंक औफ इंडिया: बैंकिंग पार्टनर.
वसंत मसाला: ऐसोसिएट स्पौंसर.
औफिशियल रेडियो पार्टनर: रेडियो सिटी.
इवेंट की शुरुआत में शैलेश श्रीवास्तव, चीफ औपरेटिंग औफिसर, दिल्ली प्रैस गु्रप ने वूमन ऐंपॉवरमैंट और कम्युनिटी बिल्डिंग के विषय पर अपने कुछ मत सामने रखे और दिल्ली प्रैस की ओर से महिला सशक्तीकरण के संदेश को भी सब के सामने रखा.
पहला सत्र: रियलवूमन, रियल कन्वर्सेशन के इस सत्र में रेडियो सिटी की 2 प्रतिभाशाली महिलाएं आरजे गीतांजलि और आरजे दामिनी स्टेज पर आईं और अपनी जर्नी को शेयर करते हुए मौजूद महिलाओं को उत्साहित किया और उन्हें अपने जीवन में आगे आने को और खुद पर विश्वास करने व अपने सपनों को पूरा करने को प्रेरित किया.
दूसरा सत्र: होम ऐंड डैकोर सत्र में सेजल लुहरुका मंच पर आईं. सेजल ने होम डैकोर में अपने सालों के अनुभव को सब के साथ सा झा किया और बहुत सी ब्यूटी डैकोर आइडियाज और टिप्स को भी शेयर किया, जिस से हरकोई अपने बजट में अपने घर को सुंदर लुक दे सकता है.
इस सत्र के अंत में रोयल प्ले एशियन पेंट्स के ऐग्जीक्यूटिव मिस्टर हर्षित दधीच स्टेज पर आए. मिस्टर हर्षित एशियन पेंट्स रोयल की न्यू लग्जरी टेफलोन सरफेस टेक्नोलौजी के बारे में बताया जो 8 साल की वारंटी के साथ आप को रोयल टेक्सचर की नई केटेगरी, कलर, फिनिश, टेक्सचर भी देती हैं. साथ ही एक इंटरेस्टिंग क्विज के जरीए कई विजेता अतिथियों को उन्होंने मनमोहक उपहार भी भेंट की.
भारत गैस क्विज: अगले सत्र से पहले भारत गैस बीपीसीएल की टीम ने एक क्विज के जरीए गैस सुरक्षा की बात रखी और फिर एक डैमो द्वारा भारत गैस ने सावधानी और सुरक्षा के बारे में अतिथियों से चर्चा की. बीपीसीएल की टीम से अनिल कुमार स्टेज पर आए और उन्होंने एलपीजी सिलैंडर के रखरखाव, इस्तेमाल और सावधानियों के बारे में बताया.
तीसरा सत्र: पर्सनल ग्रोथ ऐंड कौन्फिडैंस का था, जिस में इंटरनैशनल सर्टिफाइड इमेज कंसल्टैंट, ट्रेनर और फैशन डिजाइनर कोमल बियानी स्टेज पर आईं. कोमल ने अपने इंस्पिरिंग कन्वर्सेशन से वहां मौजूद महिलाओं को मोटीवेट किया. अपने आइडियाज उन के सामने रखे, उन के कौन्फिडैंस को बढ़ाने का पूरा प्रयास किया ताकि महिलाएं अपनी लाइफ में अपने गोल्स, अपने सपनों को पूरा करने से पीछे न हटें और पूरे कौन्फिडैंस से आगे बढ़ती रहें.
वसंत मसाला गेम सेगमैंट: कार्यक्रम के मध्य में वसंत मसाला ने इवेंट को और मनोरंजक बनाते हुए 6 सवालों का एक फन गेम भी कराया, जिस ने अतिथियों का उत्साह और बढ़ा दिया.
आखिरी सत्र: आखिरी गेम सेगमैंट किसना डायमंड्स ऐंड गोल्ड ज्वैलरी का रहा, जिस में वे अपने अतिथियों के बीच एक अनोखा क्विज ले कर आए. क्विज गेम में 5 सवाल पूछे गए. इस के बाद किसना डायमंड ऐंड गोल्ड ज्वैलरी की ओर से रितेश सोनी, एरिया औपरेशन मैनेजर स्टेज पर आए. रितेश ने अपने सालों के अनुभव और ज्ञान से डायमंड ऐंड गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता और गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी. इन बातों का हमें गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी लेते समय जरूर ध्यान रखना चाहिए.
किसना डायमंड ऐंड गोल्ड ज्वैलरी का लकी ड्रा: कार्यक्रम के आखिरी चरण में किसना ने अपनी ओर से एक लकी ड्रा कौंटैस्ट भी रखा, जिस में विजेता रहे अतिथि को कोई छोटा गिफ्ट नहीं बल्कि एक खूबसूरत डायमंड पैंडैंट का उपहार मिला.
डायमंड पा कर विजेता के चेहरे पर एक अलग ही चमक आ गई.
भोजन के बाद अलविदा कहते बहुत सी महिलाओं ने दिल्ली प्रैस, गृहशोभा के ऐंपॉवरहर प्रोगाम की दिल से तारीफ की और जयपुर के अगले इवेंट में शामिल होने का वादा भी किया.
अपने कार्यक्रमों के द्वारा यों अपने अतिथियों की मुसकराहट, उन से मिली सरहाना दिल्ली प्रैस के लिए अपने लक्ष्यप्राप्ति की दिशा में एक अनुपम सौगात है.
