Morning after pill : असुरक्षित योन समबन्ध बनाये जाने पर या फिर कंडोम आदि के फट जाने पर जब प्रेगनेंसी का डर सताएं तो यह पिल लाभकारी होती है. दरअसल,  'मॉर्निंग आफ्टर पिल' इसी मानसिक तनाव को दूर करने और अवांछित गर्भधारण को रोकने का एक असरदार साधन है. सही समय पर और सही तरीके से ली गई यह एक गोली महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करती है. आइए जानते हैं कि यह दवा कैसे काम करती है, इसे कब लेना चाहिए और इससे जुड़ी कौन-कौन सी जरूरी बातें ध्यान रखना आवश्यक है."

कहते है इस पिल को 72 घंटे के अंदर कभी भी लिया जा सकता है? यह सच है या भ्रम?

इस पिल को असुरक्षित यौन संबंध बनाने के बाद जितनी जल्दी हो सके लिया जाना चाहिए. असुरक्षित यौन संबंध के 12-24 घंटों के अंदर यदि इन्हें लिया जाता है, तो बहुत अच्छा रहता है. तब आप प्रेगनेंट नहीं होगी इसकी 95% तक की गारंटी होती है हालाँकि अपवाद कही भी हो सकता है. इसके बाद अगर आपने 48 घंटे बाद इसे लिए तो यह गारंटी 85% तक रह जाती है और 48-72 घंटों के बीच लगभग 58% तक इसकी गारंटी रह सकती है. इसे असुरक्षित यौन संबंध के जितनी जल्दी हो सके लिया जाना चाहिए.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...