evergreen star Jeetendra : सदाबहार जितेंद्र जो एक जमाने में जंपिंग जैक के नाम से जाने जाते थे , और फिल्मों में सिर्फ लगातार सक्रिय ही नहीं रहे बल्कि कई हिट फिल्मे भी दी हैं, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तो उन्होंने शुरुआत से ही अपनी जगह बना ली थी लेकिन साउथ इंडस्ट्री में भी जितेंद्र ने ना सिर्फ अच्छा काम किया है ,बल्कि वहां की हिट हीरोइन जैसे रेखा, श्रीदेवी , जयाप्रदा आदि कई हीरोइन के साथ हिट फिल्मे भी दी है , जैसे श्रीदेवी के साथ हिम्मतवाला जयाप्रदा के साथ तोहफा आदि.

आज 84 साल की उम्र में भी जितेंद्र पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त है और आज भी उतने हीं हैंडसम लगते हैं, जितना की जवानी के दिनों में लगा करते थे , हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे सेहत का राज जानने के लिए सुबह जल्दी उठने के बारे में पूछा गया , तो उन्होंने बड़े मजे से बताया आज क्योंकि इंटरव्यू था इस लिए वह बहुत जल्दी सुबह 9:30 बजे उठ गए , वरना वो रोज 12 बजे से पहले नहीं उठते , ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि क्या वो अक्षय कुमार की तरह 4.30 बजे नहीं उठते? तो उन्होंने बताया की सुबह 4:30 बजे वह जवानी के दिनों में भी नहीं उठे , सफलता के दौर में भी और संघर्ष के दौर में भी वह देर से ही उठते हैं , फिर भले उनको देर रात तक काम क्यों न करना पड़े.

जितेंद्र के अनुसार अगर मैं आज की बात करूं तो अक्षय कुमार अगर 4:30 बजे उठता है , तो उसके पास ढेर सारा काम है और मैं सुबह उठ के करूं ? क्योंकि मेरे पास कोई काम नहीं है , इसलिए मैं 12:00 तक आराम से उठता हूं, जितेंद्र के अनुसार आज लोग अपनी हेल्थ को लेकर जरूरत से ज्यादा सचेत है , खाने पीने में भी बहुत परहैज करते हैं , हमारे समय में तो जैसे काम खत्म हुआ वैसे ही दोस्तो के साथ पार्टी शुरू हो जाती थी, आज के समय में हीरो लोगों के कमरे में डंबल और जिम का सामान कमरे में देखने को मिलता है , हमारे समय में हीरो के कमरे से शराब की बोतले ज्यादा मिलती थी.

लेकिन एक बात ये भी है जब वह काम करना शुरू करते थे तो टाइम नहीं देखते थे ,काम पूरा खत्म होने के बाद ही चेन की साँस लेते थे , तभी तो आज भी इतने सालों बाद भी कई पुरानी फिल्में याद की जाती है ,लेकिन हमारे समय के हीरो जिंदगी को भी पूरी तरह जीते थे ,जो आज देखने को नहीं मिलता , आज सभी को ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने का जोश है.

आज सब लोग मशीन की तरह टाइम टू टाइम करते है ,हमारे समय में काम के साथ साथ एंजॉय को भी पूरा महत्व दिया जाता था ,मेरा भी ऐसा ही कुछ हाल रहा है

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...