सलमान खान और अक्षय कुमार अभिनय करियर में नाम पैसा और शोहरत सभी कुछ काम चुके हैं, और कड़ी मेहनत करके फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच अपनी अमिट छाप छोड़ चुके हैं. लेकिन जैसा कि कहते है , हर कोई परफेक्ट नहीं होता , और हर किसी में कोई ना कोई कमी और बुरी आदत जरुर होती है , जिसे वह लाख कोशिशों के बावजूद सुधार नहीं पाते है , लेकिन उनकी कोशिश यह भी होती है कि अपनी बुरी आदत की वजह से किसी को नुकसान न पहुंच पाए , ऐसा ही कुछ सलमान खान की आदत में शामिल है ..
सलमान खान को देर से सोने की और देर से उठने की गंदी आदत है जिस वजह से वह किसी भी सुबह वाले प्रोग्राम में शामिल नहीं हो पाते, इसी के विपरीत अक्षय कुमार सुबह साढ़े चार बजे उठ कर सारे काम करने के बाद सुबह सुबह शूटिंग पर पहुंच जाते है वही उसी फिल्म की शूटिंग में सलमान खान तब पहुंचते है जब अक्षय शूटिंग खत्म करके वापस लौट रहे होते है.
लेकिन बावजूद इसके सलमान खान उतने ही सफल है या यूं कहे अक्षय से ज्यादा सफल है,तो इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि वह सेट पर चाहे कितने बजे ही पहुंचे ,लेकिन अपना काम पूरा करके ही वापस लौटते हैं, फिर रात के कितने भी क्यों ना बज जाए , सलमान किसी भी तरह निर्माता का नुकसान नहीं होने देते, इनफैक्ट सलमान उस फिल्म को भी करने के लिए ना नहीं बोलते जिसको हर हीरो ना बोल चुका होता है , जैसे शाहरुख खान काजोल की फिल्म कुछ कुछ होता है , इस बात का जीता जागता उदाहरण है जिसमें सलमान वाले रोल के लिए करण जौहर को सभी ने ना बोला था सिवाय सलमान खान के.
सलमान और अक्षय की तरह एक जमाने में ऐसा ही कुछ हाल अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा का था. इस बात का खुलासा अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान किया , अपने उस इंटरव्यू में अमिताभ ने बताया की मैने और शत्रु ने एक साथ कई फिल्में की है.
उस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा मुझ से भी ज्यादा हिट थे. अमिताभ के अनुसार शत्रु और मैं बहुत अच्छे मित्र हैं, लेकिन शत्रु की एक आदत से हम सभी बहुत परेशान थे , शत्रुघ्न सिन्हा को देर से उठने की आदत है, जिसके चलते , वह सेट पर तब पहुंचते थे , जब मेरे निकलने का टाइम होता था, लेकिन एक अच्छी बात शत्रु में यह भी थी कि वह किसी भी काम के लिए ना नहीं बोलते थे बहुत ज्यादा मेहनती थे , एक समय में तीन-तीन शिफ्ट में अलग अलग फिल्म में काम करते थे, और यही वजह है, की हर फिल्म की शूटिंग में देर से पहुंचने के बावजूद सारी फिल्में सुपरहिट देते थे, और उस दौरान सभी निर्माता उनको साइन करने के लिए तैयार रहता था .
बस शत्रु का एक ही डायलॉग होता था मैं देर नहीं करता देर हो जाती है, उनकी इस अदायगी पर सभी मेहरबान हो जाते थे. सलमान और शत्रु की देर से आने वाली हरकत से ये तो साबित होता है कि हर पीढ़ी में बॉलीवुड के अनुशासन प्रिय कलाकारों के बीच कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं जो समय के पाबंद भले ना हो ,लेकिन काम के प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं. और इसीलिए वह सफल कलाकार कहलाते हैं.
