Sunita Ahuja controversy : एक समय के हीरो नंबर वन कहलाने वाले गोविंदा ने अपने अभिनय करियर में एक से एक हिट फिल्में दी है, राजा बाबू, साजन चले ससुराल, इल्जाज़ाम दूल्हे राजा , क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता , हीरो नंबर 1 , कुली आदि . उनकी कॉमेडी टाइमिंग , सशक्त अभिनय, और परफेक्ट डांस के चलते पूरी फिल्म इंडस्ट्री भी उनको हीरो नंबर मानती आई है. अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक हर कोई गोविंदा की तारीफ करते नहीं थकता. यहां तक प्रसिद्ध कोरियोग्राफर फराह खान भी गोविंद को बेस्ट डांसर मानती हैं.

लेकिन जैसा कि कहते हैं समय एक जैसा नहीं रहता इसी के चलते हीरो नंबर वन गोविंदा का करियर भी ढलान पर आ खड़ा हुआ.

कुछ फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद गोविंद को लगभग काम मिलना बंद हो गया. राजनीति में प्रवेश करने के बाद मिली असफलता के बाद जब गोविंदा ने फिल्मों में फिर से वापसी करने की कोशिश की सलमान खान के साथ फिल्म पार्टनर के जरिए गोविंद एक बार फिर लाइमलाइट में आए.

लेकिन बावजूद इसके गोविंदा का करियर फिर से नहीं संभल पाया जिसके पीछे खास वजह यह है कि वो खुद फिल्में रिजेक्ट कर रहे थे क्योंकि उनको अपने हिसाब के किरदार नहीं मिल रहे थे. जिसके वजह से गोविंद मानसिक तौर पर अस्वस्थ और दुखी रहने लगे.

लेकिन बावजूद इसके गोविंदा ने हार नहीं मानी और फिल्मों को लेकर कोशिश करते रहे. अगर गोविंदा की पिछली जिंदगी की बात करें तो पिछले 30 सालों में गोविंदा के कई अफेयर रहे हैं , और उस वक्त उनकी पत्नी सुनीता उनके साथ ही थी . भले ही उस दौरान भी सुनीता अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चित थी ,लेकिन सुनीता ने कभी भी अपने पति गोविंद को नीचा दिखाने की या बदनाम करने की कोशिश नहीं की थी, लेकिन पिछले कुछ समय से जबकि गोविंदा की नई फिल्म रूपा रिलीज पर है और उस फिल्म की हीरोइन कोमल रानी जो एक नई लड़की है.

जिसके लिए सुनीता के अनुसार गोविंदा का उस लड़की से अफेयर चल रहा है , इस बात को मुद्दा बनाकर सुनीता आहूजा अपने पति की प्रसिद्ध का फायदा उठाकर उन्हीं को बदनाम करके नाम कमाने के प्रयास में जुटी है, और इस बात में सुनीता काफी हद तक खुद प्रसिद्ध होने में कामयाब भी रही है.

लेकिन अपनी प्रसिद्धि पाने के चक्कर में पति को बेइज्जत करने की इंतहा पार होने के चलते अब तक शांत बैठे और रिश्तो की मर्यादा का पालन करते हुए गोविंद को आखिरकार मीडिया के सामने आकर अपनी सफाई देनी पड़ी और गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता की बातों पर एतराज करते हुए कहा , कि मेरी पत्नी मेरे ही नाम का इस्तेमाल करके मेरी ही बुराई करके लोगों के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है.

इसके अलावा सोशल मीडिया पर गंदी गालियों का इस्तेमाल करके और एक लड़की के खिलाफ जो कि मेरी फिल्म की हीरोइन है , उसको बदनाम करने की कोशिश कर रही है , जिससे मुझे सख्त ऐतराज है . सुनीता को अपनी इन हरकतों को बंद करना होगा क्योंकि गंदी गालियों के जरिए वह अवाम को गलत मैसेज दे रही है , और बिना वजह एक लड़की को जिसका करियर अभी शुरू भी नहीं हुआ है बदनाम कर रही है.

इसलिए मुझे मजबूरन सोशल मीडिया पर आकर सुनीता को आगाह करना पड़ रहा है कि वह इस तरह की हरकते करके मुझे बदनाम करने की कोशिश ना करें, वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...