kids friendly recipes
पनीर चीज कटलेट
सामग्री
50 ग्राम पनीर
4 पीस सैंडविच ब्रैड
2 हरीमिर्चें बीच से कटी
1/2 प्याज कटा
थोड़ा सी धनियापत्ती कटी
20 ग्राम चौकोर टुकड़ों में कटा मोजरेला चीज
100 ग्राम ब्रैडक्रंब्स
साल्ट पैपर सीजनिंग स्वादानुसार.
फिलिंग की विधि
सब से पहले पनीर को छोटे चौकोर टुकड़ों में काटें. फिर इन में हरीमिर्च, साल्ट पैपर सीजनिंग, मोजरेला चीज, प्याज, धनियापत्ती डाल कर पनीर के साथ अच्छी तरह मिक्स करें. फिलिंग तैयार है.
कटलेट की विधि
सब से पहले ब्रैडस्लाइसेज के किनारों को निकाल दें. फिर इन्हें पानी में थोड़ा सा गीला कर के बीच में पनीर की फिलिंग भरें. फिर उसे दोनों हाथों की मदद से बौल के आकार में फोल्ड करते हुए उसे ब्रैडक्रंब्स में लपेटें. सभी स्लाइस के साथ ऐसा करें. अब कड़ाही में औयल को गरम कर के उस में कटलेट बौल्स को क्रिस्पी व सुनहरा होने तक फ्राई करें. तैयार कटलेट्स को कैचअप, मेयोनीज व पुदीना चटनी के साथ गरमगरम सर्व करें.
‘मनपसंद टौपिंग के साथ पिज्जा घर पर आसानी से बना सकती हैं.’
सामग्री
1 प्याज कटा
1 टमाटर कटा (फिलिंग के लिए)
1 शिमलामिर्च कटी
1 छोटा चम्मच मस्टर्ड पाउडर
1 बड़ा चम्मच ओरिगैनो
1 बड़ा चम्मच चिली फ्लैक्स
1 छोटा चम्मच गार्लिक पाउडर
2 टमाटर (पिज्जा सौस के लिए)
1 बड़ा चम्मच सूखी तुलसी
1 बड़ा चम्मच परमेसन चीज
1 बड़ा चम्मच औलिव औयल
3-4 लहसुन की कलियां
9 इंच का पिज्जा बेस
साल्ट पैपर सीजनिंग स्वादानुसार.
ओनियन चीज पिज्जा
सौस की विधि
सब से पहले नमक के पानी में टमाटरों को ब्लांच करें. अब छिलका उतार कर बीज अलग कर टमाटर के गूदे को बारीक काट लें. अब एक गरम पैन में औलिव औयल डाल कर उस में लहसुन को डाल कर उसे सुनहरा होने तक चलाएं. अब इस में टोमैटो पल्प, साल्ट पैपर सीजनिंग डाल कर तब तक पकाएं जब तक टमाटरों का सारा पानी सूख न जाए. अब इस में थोड़ा सा ओरिगैनो, चिली फ्लैक्स, ड्राई तुलसी के पत्ते व परमेसन चीज डाल कर अच्छी तरह मिलाएं. पिज्जा सौस तैयार है.
फिलिंग की विधि
एक बाउल में कटा प्याज, टमाटर, शिमलामिर्च, ओरिगैनो, चिली फ्लैक्स, गार्लिक पाउडर, मस्टर्ड पाउडर, साल्ट पैपर सीजनिंग डाल कर अच्छी तरह मिलाएं और एक तरफ रख दें.
पिज्जा की विधि
सब से पहले पिज्जा बेस पर पिज्जा सौस लगाएं. फिर इस पर तैयार की हुई फिलिंग लगाएं. फिर इस पर कद्दूकस किया चीज डाल कर पहले से गरम ओवन में 180 डिग्री सैल्सियस पर तब तक बेक करें, जब तक चीज पिघल न जाए और बेस क्रिस्प न हो जाए. अब पिज्जा को कटर से काट कर कैचअप के साथ सर्व करें.
‘हौट डौग में पनीर का ट्विस्ट बच्चे को पसंद आएगा.’
पनीर हौट डौग
सामग्री
1 पीस हौट डौग बन द्य 20 ग्राम पनीर द्य 1/2 मीडियम आकार का प्याज कटा, 1/2 शिमलामिर्च टुकड़ों में कटी, 1 बड़ा चम्मच लहसुन कटा, 1 बड़ा चम्मच चिल्ली गार्लिक सौस, 5 ग्राम मस्टर्ड सौस , 5 ग्राम मेयोनीज , गार्निशिंग के लिए थोड़ी सी धनियापत्ती कटी , साल्ट पैपर
विधि
1/2 घंटे के लिए सब्जा के बीजों को पानी में भिगो दें. फिर एक पैन में पानी और रोज सिरप डाल कर उसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ी व जैली के फार्म में न आ जाए. फिर तैयार रोज सिरप जैली को गिलास में डाल कर फ्रिज में रख दें. जब यह गिलास में लेयर की तरह दिखने लगे तब इस में मैंगो के टुकड़े डालें. फिर इस में भीगे हुए सब्जा के बीज और थोड़े से नट्स डालें. अब इस पर चीनी की लेयर सैट करें. फिर इस पर वैनिला आइसक्रीम डाल हुए ऊपर से दूध डालें. फिर इस पर मैंगो स्ट्रिप्स और कंडैंस्ड मिल्क से लेयर बनाएं. इस के बाद इसे रोज सिरप, पुदीनापत्ती, मैंगो स्लाइस और कालीमिर्च से गार्निश करें.
‘सैंडविच में इंडियन टेस्ट मिक्स करें और चलाएं जायके का जादू.’
सामग्री
30 ग्राम पनीर
1 छोटा चम्मच कश्मीरी मिर्च
1 बड़ा चम्मच हंग कर्ड
1 छोटा चम्मच अदरकलहसुन का पेस्ट
1 बड़ा चम्मच मस्टर्ड औयल
1 छोटा चम्मच नीबू का रस
1 बड़ा चम्मच तंदूरी मेयोनीज
1/2 प्याज कटा
1/2 शिमलामिर्च कटी
1 छोटा टमाटर कटा
2 पीस सैंडविच ब्रैड
1 बड़ा चम्मच बटर
साल्ट पैपर सीजनिंग
स्वादानुसार.स्वादानुसार.
पनीर टिक्का सैंडविच
मैरीनेशन की विधि
एक बाउल में पनीर, अदरकलहसुन का पेस्ट, नीबू का रस, हंग कर्ड, मस्टर्ड औयल, साल्ट पैपर सीजनिंग, कश्मीरी मिर्च, प्याज, टमाटर व शिमलामिर्च डाल कर अच्छी तरह मिलाएं. फिर इसे 2 घंटों तक मैरीनेट होने दें.
ग्रिल करने की विधि
ग्रिल तवा या फिर नौनस्टिक पैन में पनीर के टुकड़ों को ग्रिल करें. अब इस पर तंदूरी मेयोनीज डाल कर अच्छी तरह मिलाएं. अब इस पर चाटमसाला डालें. इस के बाद ब्रैडस्लाइसेज पर बटर लगा कर उस में अच्छी तरह पनीर टिक्का मसाला लगाएं. अब पैन को बचे हुए बटर से ग्रीस कर के उस में सैंडविच को रख कर तब तक ग्रिल करें, जब तक ब्रैड गोल्डन व क्रिस्पी न हो जाए. अब सैंडविच को बीच से काट कर कैचअप, मेयोनीज व पोटैटो चिप्स के साथ सर्व करें.
